{"_id":"5969298b4f1c1bcb638b45c9","slug":"201500064139-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में मंडी बंद कराने गई पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा में मंडी बंद कराने गई पुलिस पर हमला
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा में मंडी बंद कराने गई पुलिस पर हमला
गोविंद परवाना
मनीमाजरा।
मनीमाजरा थाने के पीछे शुक्रवार देर रात तय समय के बाद चल रही मंडी को बंद कराने गई पुलिस टीम पर दुकानदारों ने पथराव कर दिया। साथ ही हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। थाने में सूचना देने पर पहुंची पुलिस पार्टी ने किसी तरह दोनों पुलिसकर्मियों को दुकानदारों की चंगुल से छुड़ाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को छुड़ाने गई पुलिस पार्टी पर भी दुकानदारों ने पथराव कर दिया। थाना पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के से भड़के दुकानदारों ने थाने का घेराव कर दिया। देर रात दुकानदार सड़क पर डटे थे। देर रात तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
मामले के अनुसार मनीमाजरा थाने से हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह और हेडकांस्टेबल पंकज रात 10:30 बजे के बाद मंडी में चल रही दुकानें बंद कराने गए थे। इसे लेकर दुकानदारों ने विरोध जताया लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने और दुकानदारों को सामान समेटने को कहा। इससे भड़के दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को घर लिया। इस दौरान उनसे मारपीट भी की गई। कुछ लोगों ने उन पर पत्थरों से भी हमला किया।
इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने किसी तरह थाने में इसकी सूचना दी। थाने से फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद दुकानदार और उग्र हो गए और पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया। पुलिस फोर्स ने किसी तरह दोनों पुलिसकर्मियों को आरोपियों के चंगुल से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस पर हमला करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें लेकर थाने पहुंची तो सभी दुकानदार थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। वहीं थाने के बाहर की सड़क भी जाम कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पुलिस पार्टी पर पथराव करने और सरकारी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में हरीश, राजेंद्र, लालचंद, सुमन और गीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप के अनुसार पुलिस पर हमला करने वालों में से अधिकतर ने शराब पी रखी थी।