{"_id":"593ef1b61126f41e768b466c","slug":"201497297334-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी के लिए बजट में करेंगे फंड का प्रावधान ऱ् मनप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी के लिए बजट में करेंगे फंड का प्रावधान ऱ् मनप्रीत
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज माफी के लिए बजट में करेंगे फंड का प्रावधान : मनप्रीत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब का बजट पेश करने की तैयारी में जुटे वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने साफ किया है कि राज्य सरकार किसानों से कर्ज माफी के किए वादे को पूरा करने को वचनबद्ध है। आगामी बजट में इसे लेकर एक विशेष फंड की व्यवस्था कर दी जाएगी।
सोमवार को पंजाब सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज माफी के लिए इन दिनों किसानों के कर्ज का आंकलन कर रही है, जिसे अंतिम रूप मिलते ही किसानों को अपने कर्ज से छुटकारा मिला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट में ही एकमुश्त रकम की व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि सरकार का फैसला आते ही कर्ज माफी का काम आसानी से हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय हालत अच्छी नहीं है और केंद्र से बड़ी मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार अपने संसाधनों से धन जुटाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार अपने खर्चों में कटौती कर सकती है। मनप्रीत बादल ने कहा कि बजट हर वर्ग के लिए लाभदायक साबित होगा।