फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   200 cases solved by CCTV cameras, ANPR will keep an eye on criminals

एएनपीआर की नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी

Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
200 cases solved by CCTV cameras, ANPR will keep an eye on criminals
पंचकूला। शहर में चप्पे-चप्पे पर लगाए सीसीटीवी कैमरे अब अपराधियों को पकड़ने में मददगार साबित हो रहे हैं। जिला पुलिस ने अब तक एक साल में करीब 200 मामलों को सुलझाया है। इनमें स्नैचिंग, लूट, मर्डर, चोरी, सड़क हादसे जैसे मामले शामिल हैं। जिले में कुल 453 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में 394 कैमरे, पिंजौर, कालका, रायपुररानी, बरवाला व मौली में 59 कैमरे लगाए गए हैं। यह पुलिस की तीसरी आंख के रूप में काम करते हैं। स्थानीय पुलिस ने 2021 से अब तक करीब 200 स्नैचिंग, चोरी, सड़क हादसे के मामले सुलझाए हैं। ये मामले थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस ने करीब 350 अन्य मामलों को सीसीटीवी की मदद से सुलझाया है। इनमें हिट एंड रन और लापता लोगों को ट्रेस करने जैसे मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के हो रहे चालान
पंचकूला में सीसीटीवी कैमरे नगर निगम की तरफ से लगाए हैं, लेकिन इनका कंट्रोल पुलिस के हाथों में है। इसका कंट्रोल रूम पंचकूला सेक्टर-14 में बनाया गया है। पुलिस ने पूरी कार्रवाई कंट्रोल रूम से शहर के कई जगहों पर लगाए सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग के माध्यम से कर रही है। इस कंट्रोल रूम से पुलिस और साइबर एक्सपर्ट के जवान रोजाना हजारों वाहनों की मॉनीटरिंग करते हैं। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों को चिह्नित करके उनका ई चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में कई जगह लगे एएनपीआर कैमरे
शहर में अपराधियों पर नजर रखने के लिए कई क्षेत्रों में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉगनाइजेशन (एएनपीआर) कैमरे भी लगाए गए हैं। एएनपीआर कैमरे में नंबर प्लेट के साथ ही वाहन का पूरा डाटा रिकॉर्ड हो जाता है। इससे उन वाहनों का पता लगाया जा सकता है जो वारदात को अंजाम देकर शहर से बाहर गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सीसीटीवी के द्वारा अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ की शहर में ट्रैैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। - मोहित हांडा, डीसीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed