फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विदेशी छात्राओं की संख्या घटी

विदेशी छात्राओं की संख्या घटी

Tue, 16 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
विदेशी छात्राओं की संख्या घटी
पीयू में घटी विदेशी छात्रों की संख्या
विज्ञापन

सबहेड
2016-17 में 225 विदेशी छात्र कर रहे थे पढ़ाई, इस सत्र में हैं 176 विदेशी छात्र
प्वाइंटर
आंकड़े बढ़ाने के लिए विवि प्रबंधन लगातार कर रहा कोशिश, विदेशी संस्थानों से किया जा रहा करार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में विदेशी स्टूडेंट की संख्या पहले की तुलना में घट गई है। आंकड़े के मुताबिक, साल 2016-17 में जहां पीयू में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या 225 थी, वहीं यह संख्या अब घटकर 176 रह गई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विदेशी छात्रों का रुझान पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रति कम हो रहा है। हालांकि विवि इस आंकड़े को बढ़ाने के प्रयास में जुटा है। इसके लिए पीयू प्रबंधन की ओर से लगातार नई-नई योजनाएं लाई जा रही हैं। साथ ही विदेशी शिक्षण संस्थानों से करार किए जा रहे हैं। हालांकि अभी विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। यह बात पीयू की ओर से पिछले चार सालों के आंकड़ों से जाहिर है।

ईरान के स्टूडेंट सबसे ज्यादा
पंजाब यूनिवर्सिटी में इस समय में ईरान के स्टूडेंट सबसे ज्यादा हैं। पीयू में पढ़ाई कर रहे ईरानी स्टूडेंट्स की संख्या 53 है। वहीं, कनाडा के 36 जबकि अमेरिका के 19 विद्यार्थी यहां पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा एनआरआई स्टूडेंट्स की संख्या 25 है। वर्तमान समय में विश्व के 25 देशों के स्टूडेंट पीयू में पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें आस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड, ब्राजील, स्वीडन आदि देशों के छात्र भी शामिल हैं। पंजाब यूनिवर्र्सिटी के डाटा के अनुसार 2016-17 में विदेशी छात्रों की कुल संख्या 225 थी। 2017-18 में यह आंकड़ा 176 का रह गया है। वहीं, 2014-15 में विदेशी छात्रों की संख्या 146 थी। इसके बाद इसमें लगातार तेजी देखी गई और 2015-16 में आंकड़ा 205 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


रैंकिंग पर पड़ता है असर
किसी भी विश्वविद्यालय की रैंकिंग बढ़ाने में वहां पढ़ रहे विदेशी स्टूडेंट का भी इंडिकेटर होता है। अगर किसी विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो रैंकिंग मेें सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार सालों के का आंकड़ा
देश सत्र 2014-15 2015-16 2016-17 2017-18
अफगानिस्तान 34 45 40 11
आस्ट्रेलिया 3 4 4 4
कनाडा 29 38 33 36
ईरान 50 57 61 53
म्यांमार 2 4 4 3
न्यूजीलैंड 0 1 0 0
नेपाल 1 3 3 2
स्वीडन 1 0 0 0

किस सत्र में कितने विदेशी छात्र
सत्र छात्रों की संख्या
2014-15 146
2015-16 205
2016-17 225
2017-18 176
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed