{"_id":"5b85b1d742c7924670023c48","slug":"191535488471-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के शार्ट सर्किट के कारण दुकान में लगी आग, सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के शार्ट सर्किट के कारण दुकान में लगी आग, सामान खाक
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू मार्केट में दुकान में लगी आग
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू मार्केट में एसीओ-38 में मंगलवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजेश ट्रेडर्स डिपार्टमेंटल स्टोर में सुबह 7.30 बजे आग लग गई। इसकी आठ बजे जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंच गईं। सेक्टर-17 फायर स्टेशन की दो और सेक्टर-32 से पहुंची फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए दो घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दुकान के मालिक राकेश आहूजा ने बताया कि दुकान में आग लगने की खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगभग 15 लाख रुपये का सामान जल गया। डिपार्टमेंटल स्टोर में कॉस्मेटिक और होजरी के अलावा करियाना सामान था। फायर विभाग के कर्मचारी भूपेंदर सिंह ने बताया कि चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पीयू के रजिस्ट्रार कर्नल गुरजीत सिंह चड्ढा, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अश्विनी कौल भी मौके पर पहुंचे।
पीयू में दो साल में 15 से अधिक बार आग लग चुकी है। यहां ढीले बिजली के तार की वजह से आग की घटना आम हो चुकी है। पिछले वर्ष पीयू के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में आग लग गई थी। इससे यूनिवर्सिटी के दो फ्लोर मेंरखे गए कागजात जलकर खाक हो गए थे। वहीं, लड़कियों के हास्टल नंबर तीन में भी आग लग चुकी है। उधर, पीयू प्रशासन की ओर से इस पर सुधार के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।