फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तालाबों से हटाए जाएं अवैध कब्जे

तालाबों से हटाए जाएं अवैध कब्जे

Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
तालाबों से हटाए जाएं अवैध कब्जे
तालाबों से हटाए जाएं अवैध कब्जे
विज्ञापन

- पंजाब के पंचायत मंत्री ने दिए तालाबों केसंरक्षण के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने निर्देश दिए हैं कि गांवों के तालाबों से अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं। इनका संरक्षण यकीनी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि राजस्व विभाग से निशानदेही लेकर सभी गांवों के तालाबों का रकबा पूरा करवाया जाए। इनकी पहले वाली स्थिति बहाल करवाई जाए।

बाजवा ने कहा कि गांवों केतालाबों पर नाजायज कब्जों के चलते घरों के गंदे पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया है। इस कारण गांवों में गंदगी फैल रही है। जगह-जगह पानी रुकने के कारण लोगों के बीच झगड़े हो रहे हैं। बाजवा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि तालाबों के गंदे पानी का संशोधन करवा कर उसे सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की संभावनाएं तलाशी जाएं। सरकार की ओर से सोलर पंप के लिए दी जा रही 80 फीसदी सब्सिडी स्कीम के तहत तालाबों पर पंप सेट लगा कर पानी खेतों को दिया जा सकता है। गांवों के तालाबों को इसलिए भी दोबारा अस्तित्व में लाना जरूरी है, क्योंकि यह बारिश केपानी को जमा करने का अच्छा जरिया बन सकते हैं। तालाबों का अस्तित्व मिट जाने से बरसात का पानी आबादी में जलभराव की वजह बन रहा है। उन्होंने कहा कि तालाबों से अवैध कब्जे हटाए जाने से भूजल स्तर की स्थिति में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed