{"_id":"5956a8a14f1c1bc4378b47e8","slug":"191498851489-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशपाल की खबर
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा के 35 लाख किसानों को बड़ी राहत
- खाद व उर्वरकों पर जीएसटी की दर 12 से घटाकर पांच फीसदी की गई
- हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किया था आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू होने से पहले पंजाब-हरियाणा के 35 लाख किसानों को बड़ी राहत दी है। जीएसटी काउंसिल की दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई अंतिम बैठक में खाद और उर्वरकों पर जीएसटी की दर 12 से घटाकर पांच फीसदी कर दी गई।
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की किसान हित में की गई अपील पर यह निर्णय लिया गया। इससे पंजाब के 20 लाख और हरियाणा के 15 लाख किसान लाभान्वित होंगे। कैप्टन के आग्रह पर यह भी तय किया गया कि ट्रैक्टर के पार्ट्स पर उतना ही टैक्स लगेगा, जितना ट्रैक्टर पर लगना तय हुआ है। देश में जीएसटी लागू होने से कुछ घंटे पहले किसान हित में निर्णय लेने पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों का आभार जताया है।
जीएसटी लागू होने से पहले दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 18वीं बैठक के दौरान किसानों से जुडे़ मामले एजेंडे में शामिल नहीं थे, लेकिन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किसानों की आवाज उठाई। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसानों द्वारा इस्तेमाल होने वाले खाद, उर्वरक व ट्रैक्टर पार्ट्स पर जीएसटी की दर ज्यादा है। ज्यादा दरें किसान की कमर तोड़ने का काम करेंगी। किसान से ज्यादा दर पर टैक्स लेकर सब्सिडी देने से अच्छा है कि इसकी दर को ही कम रखा जाए। वित्त मंत्री ने अनेक दलीलें देकर उन राज्यों के मंत्रियों को भी समर्थन में कर लिया, जो दरें कम करने के विरोध में थे।