फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   होटल माउंट-व्यू के कमरों के नवीकरण को लेकर जारी ई टेंडर में भी खामियां

होटल माउंट-व्यू के कमरों के नवीकरण को लेकर जारी ई टेंडर में भी खामियां

Thu, 05 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
होटल माउंट-व्यू के कमरों के नवीकरण को लेकर जारी ई टेंडर में भी खामियां
चंडीगढ़ में 18 से 20 मई तक होगी गवर्नर कांफ्रेंस
विज्ञापन

- होटल माउंट व्यू के कमरों के रेनोवेशन के ई-टेंडर में कई खामियां
- यूटी गेस्ट हाउस में रेनोवेशन का पहले एक टेंडर हो चुका है रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ में पहली बार गवर्नर कांफ्रेंस होने जा रही है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक 18 से 20 मई तक गवर्नर कांफ्रेंस होगी। पीएमओ से गवर्नर कांफ्रेंस के निर्देश आ चुके हैं। मेहमानों के ठहरने के लिए होटल माउंट व्यू में बंदोबस्त किए जा रहे हैं। होटल के लग्जरी कमरों में पर्दे, वॉल स्ट्रक्चर और फर्नीचर आदि में बदलाव किए जा रहे हैं। इसे लेकर चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म कारपोरेशन (सिटको) की ओर से ई-टेंडर जारी किया गया है। ई-टेंडर में बताए जॉब वर्क में कई खामियां हैं। बता दें कि यूटी गेस्ट हाउस में करीब डेढ़ करोड़ रुपये से सुइट के रेनोवेशन को लेकर जारी किए गए टेंडर को प्रशासन को खामियों के चलते रद्द करना पड़ा था। इस बार सिटको ने होटल माउंट व्यू के कमरों के नवीकरण के लिए जो टेंडर जारी किया है, उसमें भी कई खामियां सामने आई हैं। इसका टेंडर 5 अप्रैल को खोला जाएगा।
सिटको ने फर्नीचर और पर्दे के प्रतिस्थापन और कार्यकारी कमरे, सुइट और लॉबी में टेपेस्ट्री के नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी किया है। ई टेंडर में अनुमानित लागत का कोई जिक्र नहीं है। तकनीकी कार्यों के लिए विशेष एजेंसियों के तकनीकी अनुभव और क्षमता के बारे में भी उल्लेख नहीं किया गया है। निविदा में बिना किसी आयामी माप के फर्नीचर के प्रकार का नाम शामिल है। सिटको ने जो ई-टेंडर जारी किया है, उसमें सीमेंट, रेत, स्टील जैसी सामग्री का जिक्र किया गया है,जोकि होटल के नवीकरण के काम के लिए जॉब वर्क से मेल नहीं खा रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पहली बार होगा आयोजन
इस बार दिल्ली की जगह पहली बार चंडीगढ़ में गवर्नर कांफ्रेंस होगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गवर्नर कांफ्रेंस में शामिल होने जा रहे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और 28 राज्यों के राज्यपालों की सुरक्षा को देखते हुए यह कांफ्रेंस पंजाब राजभवन में आयोजित की जाएगी। इसे लेकर पंजाब राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई है। गवर्नर कांफ्रेंस के नाम पर माननीयों के लिए करोड़ों के ठाटबाट का इंतजाम किया जा रहा है। कांफ्रेंस में राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की दो रात की मेजबानी पर 7 से 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्यपालों का सम्मेलन हर बार राष्ट्रपति भवन (नई दिल्ली) में आयोजित किया जाता रहा है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार इसे चंडीगढ़ में आयोजित करवाने की इच्छा व्यक्त की थी। शहर में इसके आयोजन के लिए यूटी गेस्ट हाउस को चुना गया था, लेकिन अब पंजाब राजभवन में यह कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां ठहरेंगे मेहमान, किए जाए रहे खास इंतजाम
पंजाब भवन में 8 सुइट, एक प्रेसिडेंशियल सुइट
हरियाणा भवन में 3 सुइट, एक प्रेसिडेंशियल सुइट
यूटी गेस्ट हाउस में 17 सुइट, 51 डीलक्स रूम
होटल माउंट व्यू में 20 से 25 सुपर डीलक्स रूम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed