{"_id":"59403d364f1c1ba50a8b4752","slug":"181497382198-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत खदान नीलामी की जांच राष्ट्रीय एजेंसी से कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत खदान नीलामी की जांच राष्ट्रीय एजेंसी से कराने की मांग
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय एजेंसी से रेत खदान नीलामी की जांच कराने की मांग
शिअद-भाजपा कोर कमेटी के सदस्य राज्यपाल से मिले
विधानसभा सत्र में किसानों का पूरा कर्ज माफ कराने का भी किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शिअद-भाजपा गठबंधन ने पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को राज्यपाल से मिलने पहुंचे गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्यपाल राज्य सरकार को सिंचाई एवं बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह द्वारा रेत खदानों की नीलामी में की गई धांधली के मामले की जांच किसी राष्ट्रीय एजेंसी से कराने की हिदायत दें। साथ ही राज्यपाल से कहा कि वे राज्य में दलित समुदाय के अधिकारों की रक्षा और लोगों से किए गए चुनावी वादे पूरे करने के लिए कांग्रेस सरकार को दिशा-निर्देश जारी करें।
शिअद-भाजपा गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल को रेत खदानों की नीलामी में हुई कथित धांधली के बारे में जानकारी दी। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने राज्यपाल को बताया कि राणा गुरजीत ने अपने कुक और कुछ कर्मचारियों की मदद से करीब 50 करोड़ की बोली लगाकर रेत खदानों को अपने नाम कर लिया। बादल ने इसे बेनामी लेनदेन का मामला बताते हुए राज्यपाल से इसकी जांच ईडी और इनकम टैक्स से कराने की मांग की। इस मौके पर शिअद सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जांच आयोग की रिपोर्ट आने से पहले ही राणा गुरजीत को क्लीन चिट पर एतराज जताया। इस मौके पर, प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे दलित समुदाय पर अत्याचारों को रोकने के लिए स्वयं कांग्रेस सरकार के लिए दिशा निर्देश जारी करें।