{"_id":"59400c9d4f1c1ba40a8b45ba","slug":"181497369757-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को दिन व रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि 14 और 15 जून को गर्म हवाओं के थपेड़े चल सकते हैं। इससे लोगों को परेशानी आ सकती है। 16 जून से मौसम में बदलाव आने लगेगा। इससे तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिल सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार रात का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। करीब 41 डिग्री तक दिन का तापमान पहुंच सकता है। उसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ी इलाकों में बारिश होनी है। जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखेगा।