{"_id":"5cd87d65bdec2207254c8791","slug":"171557691749-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के 1500 जवानों समेत एनसीसी कैडेट्स ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के 1500 जवानों समेत एनसीसी कैडेट्स ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिले के 197 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग को संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस, अर्द्धसैनिक बल समेत एनसीसी कैडेट्स रविवार की सुबह साढ़े छह बजे से ही तैनात रहे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई। नतीजतन, कहीं से कोई लड़ाई-झगड़े या हिंसा का मामला सामने नहीं आया। सुबह 7 बजे से शुरू मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के 1500 जवानों समेत एनसीसी कैडेट्स ने संभाला मोर्चा संभाला। सभी मतदान केंद्रों पर दो-दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। वहीं, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती दो से अधिक रही।
पड़ोसी राज्यों की मदद से पंचकूला पुलिस ने सभी सीमाएं सील रखीं। पंचकूला पुलिस ने 12 नाके लगाए, जबकि सीमावर्ती राज्यों की पुलिस ने बॉर्डर और अन्य जगहों पर 29 नाके लगाए। पंचकूला के अलावा चंडीगढ़ पुलिस के एसएचओ भी सीमा पर लगे नाकों पर मुस्तैद दिखे। पंचकूला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने पुलिसकर्मियों के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लिया। सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय स्कूल में पोलिंग बूथ नंबर-105 और 106 पर पहुंचकर उन्होंने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 36 पेट्रोलिंग पार्टियों ने कानून व्यवस्था पर नजर रखी। जिले के सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरंतर दौरा करते रहे।
बता दें कि जिन भवनों में एक से अधिक मतदान केंद्र थे, वहां प्रत्येक मतदान केंद्र पर 2-2 सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। दूसरी ओर, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस सहित अर्द्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद रहे।