फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात

शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात

Mon, 19 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात
शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
अब कुछ दिन तक रात का तापमान स्थिर रहने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। चार दिन में रात के तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार रात करीब 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो गिरकर शनिवार रात करीब 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार रात का तापमान इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। इससे पहले शुक्रवार को 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ था।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ों पर मौसम में आए बदलाव से रात में ठंड बढ़ी है। पहाड़ों से हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं। इस वजह से रात के तापमान में कमी आई है। अब रात का तापमान स्थिर हो जाएगा। करीब एक हफ्ते तक रात का तापमान 9 और 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन


सुबह और शाम हल्की धुंध छाएगी
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि रात का तापमान नीचे आने से सुबह और शाम हल्की धुंध रहने के आसार हैं। दिन में मौसम साफ रहेगा। 21 नवंबर को हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश के आसार नहीं है। जम्मू-कश्मीर में कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इससे वहां बारिश की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं पड़ेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच दर्ज करने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा साफ, कुछ दिन बाद बढ़ेगा प्रदूषण
इस समय शहर की हवा साफ है, जबकि बाकी इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 319, गाजियाबाद का 341 और लखनऊ का 350 है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 50 के आसपास दर्ज किया जा रहा है। पंचकूला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 47 रिकार्ड किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना है। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आएगा, प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी रिकार्ड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed