फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मुख्य सड़क और चौक पर लगेंगी पेनिकल लाइट्स

मुख्य सड़क और चौक पर लगेंगी पेनिकल लाइट्स

Mon, 15 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सड़क और चौक पर लगेंगी पेनिकल लाइट्स
मुख्य मार्केट और चौक पर लगेंगी पेनिकल लाइट, सर्वे का काम हुआ शुरू
विज्ञापन


- प्रशासक के निर्देश पर पैदल चलने वाले यात्रियों को सिटी में जल्द मिलेगी सुविधा
- पैदल यात्री बटन दबाकर वाहनों को सड़क पर देंगे रेड सिग्नल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। इसके सिटी के व्यस्त सड़कों वाले मार्केट और स्कूलों के बाहर पेनिकल लाइट्स लगाने की योजना परवान चढ़ने वाली है। इस लाइट्स के जरिए पैदल यात्री एक बटन दबाकर सड़क पर आ रहे वाहनों को रेड लाइट का सिग्नल देते हुए पेडेस्ट्रियल क्रॉसिंग का मैसेज देंगे।
सिटी में पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहे है। इसके तहत शहर के ऐसे स्कूलों और मार्केटों की चिन्हित किया जा रहा है, जो मुख्य सड़कों पर मौजूद हैं। फिलहाल इन पेनिकल लाइट्स में एक सेक्टर-18 स्कूल के सामने और दूसरी लाइट सेक्टर-10 वूमेन कॉलेज से सेक्टर-16 अस्पताल के सामने लगाई गई है। अफसरों का कहना है कि इसको लेकर सर्वे किया जा रहा है कि इन लाइट्स की आवश्यकता कहां ज्यादा है। इसके बाद ही पेडेस्ट्रियल क्रॉसिंग पर पेनिकल लाइट्स को लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सड़कों पर काम हुआ शुरू
प्रशासन सड़क क्रॉस करने के दौरान होने वाले हादसों को लेकर काफी चिंतित है। सड़कों से लेकर अन्य इंजीनियरिंग कार्यों में सुधार तेज कर दी गई है। प्रशासन की ओर से पेडेस्ट्रियल पेनिकल लाइट्स का प्रोपोजल पर काम शुरू कर दिया गया है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो शहर की एसे स्कूलों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। जो प्रमुख या व्यस्त सड़कों पर मौजूद है। स्कूल की छुट्टी के समय अधिकतर बच्चे घर जाने की जल्दबाजी में अचानक से दौड़ते हुए सड़क पार करते है। इससे हमेशा डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा पेनिकल लाइट्स सिस्टम
पेनिकल लाइट्स के जरिए पैदल यात्री आसानी से लाइट्स के पास लगे स्विच को दबाकर ट्रैफिक रोक कर सड़क पार कर सकते है। बटन दबाते साथ ही पेलिकन लाइट्स ट्रैफिक को रेड सिग्नल देते हुए पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग के ग्रिन सिग्नल का संकेत देगी। इससे सड़क पर आ रहे वाहन चालक रेड सिग्नल को देखते हुए पेडेस्ट्रियन के क्रॉस होने तक गाड़ी रोक लेंगे और पैदल यात्री बिना किस डर के आसानी से सड़क क्रॉस कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed