फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   श्रीलंका का यूथ डेलीगे्रशन पहुंचा शहर में

श्रीलंका का यूथ डेलीगे्रशन पहुंचा शहर में

Mon, 15 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका का यूथ डेलीगे्रशन पहुंचा शहर में
फोटो सहित
विज्ञापन


श्रीलंका के युवा प्रतिनिधिमंडल ने किया चंडीगढ़ का दौरा

रंगारंग कार्यक्रम से किया गया स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक-दूसरे देश की संस्कृति को समझने और आपसी भाईचारे बढ़ाने के लिए श्रीलंका से 27 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल रविवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंचा। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले श्रीलंकाई युवा प्रतिनिधिमंडल भारत के विभिन्न लोकप्रिय स्मारकों का दौरा कर चुका है। चंडीगढ़ यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के राज्यपाल से राजभवन में बातचीत की। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार से भी मुलाकात की। इस दल के स्वागत में राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलपमेंट, रीजनल सेंटर चंडीगढ़ और खेल विभाग ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दोनों देशों के युवा कलाकारों ने भाग लिया। आरजीएनआईवाईडी आरसी चंडीगढ़ के समन्वयक डॉ. कोट्टू शेखर और खेल निदेशक यूटी प्रशासन चंडीगढ़ तेजदीप सिंह सैनी ने युवा प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। इस अवसर पर संयुक्त खेल निदेशक यूटी प्रशासन चंडीगढ़ मोहिंदर सिंह और युवा मामलों के निदेशक राजीव तुली भी उपस्थित थे। मंच का संचालन आरजीएनआईवाईडी के अधिकारी अविनव ठाकुर और योगेश शर्मा ने की। आरजीएनआईवाईडी संकाय गुरजोत सिंह माही ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed