फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बारिश से और बढ़ी ठंड

बारिश से और बढ़ी ठंड

Fri, 12 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश से और बढ़ी ठंड
बारिश से और बढ़ी ठंड
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून खत्म होने के लगभग 9 दिन बाद ट्राइसिटी बारिश से फिर तर-ब-तर हो गया। सुबह तड़के गरज के साथ हुई बारिश से चंडीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान नीचे आ गया। चंडीगढ़ में करीब पांच एमएम और बाहरी इलाकों में 18.6 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। वीरवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूतनम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि बारिश की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। जम्मू के आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था। इसका असर चंडीगढ़ में भी दिखा और पूरा ट्राइसिटी झमाझम हो गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से तापमान नीचे आएगा। सबसे ज्यादा प्रभाव रात के तापमान में रहेगा। रात के तापमान में कम से कम चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed