फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हत्यारों को उम्रकैद

हत्यारों को उम्रकैद

Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
हत्यारों को उम्रकैद
रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड के तीनों हत्यारों को उम्रकैद
विज्ञापन

- लूट के इरादे से की थी हत्या, 20 दिन बाद पकड़े गए थे तीनों
- अदालत ने तीनों पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लूट के इरादे से रिलायंस जियो के मार्केटिंगहेड की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में मनीमाजरा निवासी मनीष (27), आमिर (19) और राजीव कॉलोनी पंचकूला निवासी आकाश (20) शामिल हैं। अदालत ने तीनों पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले मनीमाजरा थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 392, 411 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सुनाए फैसले में अदालत ने तीनों को आईपीसी की धारा 302, 397 और 34 के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। पुलिस ने तीनों को वारदात के 20 दिन बाद गिरफ्तार किया था।
मामले के अनुसार रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहान (38) मनीमाजरा स्थित उप्पल मार्बल सोसाइटी में परिवार के साथ रहता था। 31 जुलाई 2016 की रात विनीत मोहाली स्थित आफिस से ड्यूटी खत्म कर घर आए थे। कार पार्क करने के बाद वह फोन पर ही बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां तीन युवक आए और उसे पीटने लगे।
विज्ञापन

मनीमाजरा फायर स्टेशन ऑफिस के साथ लगती हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड विक्की आनंद ने युवकों को विनीत से मारपीट होते देख फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शी विक्की आनंद ने बताया कि एक व्यक्ति को उसकी कार के पास तीन युवक पीट रहे थे। काफी शोर शराबा हो रहा था। वह जब उनकी ओर गया तो वह बाइक पर भाग गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विनीत उस समय अपनी एसयूवी कार में गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस विनीत को सीधे पीजीआई लेकर गई, लेकिन वहां डाक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि तीनों हमलावर विनीत से तीन मोबाइल, गाड़ी की चाबी और पर्स लेकर फरार हुए थे। सिक्योरिटी गार्ड के वहां पहुंचने से वह उसकी सोने की चेन, कड़ा, अंगूठी समेत अन्य सामान नहीं लूट सके थे। शुरुआत में मनीमाजरा थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 20 दिन बाद पुलिस ने जांच के आधार पर मनीष, आकाश और आमिर को मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस को दोषियों के पास से खून से सने कपड़े, वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, विनीत का आईकार्ड, तीन पैन ड्राइव आदि बरामद कर ली थी।


बाक्स
हमले के बाद अधमरा छोड़ हो गए थे फरार
उस दिन की वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसकी फुटेज में सामने आया था कि विनीत की गाड़ी सोसाइटी की पार्किंग में आकर रुकी। विनीत फोन पर बात करते हुए बाहर आया। थोड़ी देर बाद एक मोटरसाइकिल पर तीनों हमलावर वहां पहुंचे। तीनों हमलावर विनीत समेत उसकी कार में आकर बैठे। कुछ देर बाद तीनों विनीत समेत बाहर आए और विनीत के सिर पर तेजधार हथियार से हमले किए। सिक्योरिटी गार्ड के आने पर वह विनीत को अधमरा छोड़ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed