फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जियो मैनेजर की हत्या में तीन दोष् ज्ञी करार

जियो मैनेजर की हत्या में तीन दोष् ज्ञी करार

Thu, 30 Aug 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
जियो मैनेजर की हत्या में तीन दोष्
ज्ञी करार
रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड की हत्या में तीनों आरोपी दोषी करार
विज्ञापन

सबहेड
अदालत 31 अगस्त को सुनाएगी सजा, दोषियों ने लूट के इरादे से की थी हत्या
प्वाइँटर
31 जुलाई 2016 की रात मनीमाजरा स्थित उप्पल मार्बल सोसाइटी में हुई थी वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लूट के इरादे से रिलायंस जियो के मार्केटिंगहेड की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिए जाने वालों में मनीमाजरा निवासी मनीष (27), आमिर (19) और राजीव कालोनी पंचकूला निवासी आकाश (20) शामिल हैं। अदालत तीनों को 31 अगस्त को सजा सुनाएगी। इससे पहले मनीमाजरा थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 392, 411 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों को वारदात के 21 दिन बाद गिरफ्तार किया था।
मामले के अनुसार रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहान (38) मनीमाजरा स्थित उप्पल मार्बल सोसाइटी में परिवार के साथ रहते थे। 31 जुलाई 2016 की रात विनीत मोहाली स्थित आफिस से ड्यूटी खत्म कर घर आए थे। कार पार्क करने के बाद वह फोन पर ही बात कर रहे थे कि तभी तीन युवक आए और उन्हें पीटने लगे।
विज्ञापन

मनीमाजरा फायर स्टेशन ऑफिस के साथ लगती हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड विक्की आनंद ने युवकों को विनीत से मारपीट होते देख फौरन पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी विक्की आनंद ने बताया कि एक व्यक्ति को उसकी कार के पास तीन युवक पीट रहे थे। काफी शोरशराबा हो रहा था। वह जब उनकी ओर गया तो तीनों युवक बाइक से भाग निकले। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विनीत उस समय अपनी एसयूवी कार में गंभीर हालत में पड़े हुए थे। पुलिस विनीत को सीधे पीजीआई लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि तीनों हमलावर विनीत से तीन मोबाइल, गाड़ी की चाबी और पर्स लेकर फरार हुए थे। सिक्योरिटी गार्ड के वहां पहुंचने से वह उसकी सोने की चेन, कड़ा, अंगूठी समेत अन्य सामान नहीं लूट सके थे। शुरुआत में मनीमाजरा थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 20 दिन बाद पुलिस ने जांच के आधार पर मनीष, आकाश और आमिर को मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस को दोषियों के पास से खून से सने कपड़े, वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, विनीत का आईकार्ड, तीन पेन ड्राइव आदि बरामद कर ली थी।

बाक्स
हमला करने से पहले विनीत की गाड़ी में बैठे थे तीनों
पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसकी फुटेज में सामने आया था कि विनीत की गाड़ी सोसाइटी की पार्किंग में आकर रुकी और वह फोन पर बात करते हुए बाहर निकले। थोड़ी देर बाद एक मोटरसाइकिल पर तीनों हमलावर वहां पहुंचे और विनीत के साथ कुछ देर उनकी कार में बैठे। फिर बाहर निकलकर तीनों ने विनीत पर हमला कर दिया और उनके सिर पर तेजधार हथियार से वार किए। सिक्योरिटी गार्ड के आने पर वह विनीत को अधमरा छोड़ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।


लूट के बाद आधे घंटे तक मोबाइल रहा ऑन
विनीत की हत्या के बाद उनसे लूटे गए मोाबइल में से एक फोन आधे घंटे तक ऑन रहा था, जिसकी अंतिम लोकेशन सेक्टर-21 पंचकूला आई थी। पुलिस ने डंप डाटा लेकर जांच की तो यह बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस को मामले में सुराग मिले थे। हत्या के दोषी मनीमाजरा के सुभाष नगर गए। इसके बाद इंदिरा कालोनी और अंत में सेक्टर-21 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed