फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लेडीज को ऑफर पर मिल रही थी शराब

लेडीज को ऑफर पर मिल रही थी शराब

Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
लेडीज को ऑफर पर मिल रही थी शराब
लेडीज को एक पैग पर दूसरा फ्री, 15 क्लब-रेस्टोरेंट को नोटिस
विज्ञापन

सबहेड
एक्साइज और टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने शुक्रवार और शनिवार रात दो दर्जन क्लब-रेस्टोरेंट पर मारा छापा

मिली अतियमितताएं, कार्रवाई की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ग्राहकों को लुभाने के लिए सिटी के क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों ने नया फंडा अपना रखा है। इसके तहत लेडीज के लिए स्पेशल ऑफर के तहत शराब के एक साथ एक पैग फ्री स्कीम दे रखी है। इससे क्लब और रेस्टोरेंट में पीने पिलाने का दौर देर रात तक चलता रहता है। एक्साइज और टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने बीते शुक्रवार और शनिवार रात विशेष अभियान चलाकर इन क्लबों और रेस्टोरेंट पर छापा मारा। दोनों रात में करीब दो दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट और क्लबों पर छापे मारे गए, जिनमें 15 क्लब और रेस्टोरेंट में अनियमितता पाई गईं।
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने जांच के दौरान पाया कि सेक्टर-26 के कई रेस्टोरेंट और क्लब में महिलाओं को स्पेशल ऑफर के तहत शराब परोसी जा रही थी। ये क्लब लेट नाइट तक खुले रहते हैं। ऑफर होने के चलते यहां लोगों की भीड़ अधिक होती है। इसकेे अलावा सेक्टर-25 और 27 में भी कई क्लबों में ऑफर पर शराब परोसी जाने की शिकायत जांच के बाद सही पाई गई।
विज्ञापन

इस संदर्भ में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर राकेश कुमार पोपली ने बताया शिकायतें मिलने के बाद सिटी केकई क्लब और रेस्टोरेंट औचक छापा मारा गया। इनमें 15 प्रतिष्ठानों में विभिन्न शिकायतें सही पाई गई हैं। जांच चल रही है। सभी को शोकॉज नोटिस कर कर दिया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed