{"_id":"5b5787ee4f1c1b27618b6b1b","slug":"171532463086-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के विमान का टायर फटा, 30 मिनट बंद रहा रनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के विमान का टायर फटा, 30 मिनट बंद रहा रनवे
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली समेत सभी केंद्र
रनवे पर फटा एयरफोर्स के विमान का टायर, 30 मिनट तक हवा में उड़ते रहे यात्री विमान
सबहेड
यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत, रनवे साफ होने के बाद हुई लैंडिंग, पांच विमान देरी से उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट एएन-32 का टायर फट गया। टायर फटने के बाद करीब कई यात्री विमान 30 मिनट तक लैंडिंग के लिए हवा में घूमते रहे। वहीं, करीब पांच विमान उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। इस कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। रनवे साफ होने के बाद विमानों की लैंडिंग हो पाई और अन्य विमानों ने उड़ान भरी।
जानकारी के मुताबिक सुबह मंगलवार सुबह साढे़ आठ बजे एयरफोर्स का विमान एएन-32 जैसे ही रनवे पर उड़ान भरने के लिए चला, उसका टायर फट गया। इसके बाद विमान रनवे पर लड़खड़ाने के बाद 30 मिनट तक खड़ा रहा। इस कारण पांच से अधिक विमान उड़ान देरी से भर सके। जैसे ही इसकी जानकारी डिफेंस टीम को हुई। पूरी टीम ने रनवे की सफाई करवाई। इस कारण डोमेस्टिक फ्लाइट का संचालन बाधित हो गया। दिल्ली, पुणे से आने वाली फ्लाइट्स हवा में घूमती रहीं और जब रनवे साफ हुआ तो विमानों को उड़ने की परमिशन दी गई।
डिफेंस स्पोक्स पर्सन अनिल गौड़ ने बताया कि विमान उड़ने से पहले एएन-32 के पहिए में खराबी आ गई। इस कारण यह विमान नहीं उड़ सका। आधे घंटे तक फ्लाइट्स का संचालन नहीं हो पाया। एयरपोर्ट से फ्लाइट नहीं चलने के कारण यात्रियाें को परेशानी हुई। जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट आधे घंटे हवा में उड़ती रही। इसके बाद जब रनवे साफ हुआ तो फ्लाइट की लैंडिंग हो पाई। वहीं एयर इंडिया की पुणे जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समये से 30 मिनट देरी से उड़ी। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण रनवे बंद रहा है। रनवे बंद होने के कारण पांच फ्लाइट्स देरी से उड़ीं।