फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जनसंचार विभाग में घुसे बंदर, मचाया उत्पात

जनसंचार विभाग में घुसे बंदर, मचाया उत्पात

Fri, 04 Aug 2017 08:08 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
जनसंचार विभाग में घुसे बंदर, मचाया उत्पात
फोटो सहित
विज्ञापन


पीयू के जनसंचार विभाग में बंदरों का धावा

स्टूडेंट ने भागकर बचाई जान, अफरा तफरी
कोई बाथरूम में घुसा तो कोई कमरे में हुआ कैद
करीब आधे घंटे तक होता रहा उत्पात, किताबें, कागज फैलाए

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित जनसंचार विभाग में करीब एक दर्जन बंदरों ने धावा बोल दिया। करीब आधे घंटे तक चले उत्पात में किताबें, कागज और अखबारें फैला दीं। विभाग में मौजूद छात्रों में से किसी ने बाथरूम में घुसकर तो किसी ने खुद को कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई। हालांकि सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड भी पहुंच गए थे, लेकिन बंदरों के आगे किसी की नहीं चली। कॉरिडोर में रखे सामान को तहस-नहस करके वानर सेना चलती बनी।
रोजाना की तरह विभाग में स्टूडेंट अपने काम में व्यस्त थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक वानर सेना ने धावा बोल दिया। बंदरों के हाथ जो भी लगा, उसे उड़ाते चले गए। विभाग के कॉरिडोर में अखबारों का एक स्टैंड होता है, सबसे पहले तो उसे उखाड़ फेंका। उसके बाद कमरों में घुस गए और जो भी आया उसे खिलौना समझ पटकते रहे। गनीमत रही कि किसी कीमती सामान को नुकसान नही पहुंचा। बंदरों को देखकर वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

यूआईइटी के छात्र को बंदरों ने किया घायल
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी केस्टूडेंट साहिल मलिक पर बंदरों ने हमला बोल दिया। साहिल सात नंबर होस्टल से स्टूडेंट सेंटर की तरफ जा रहा था तो बंदरों केएक झुंड ने उसे घेर लिया। जब वह बचकर भागने लगा तो एक बंदर ने उसकी टांग पर पंजा मारकर घायल कर दिया। साहिल ने पहले तो यूनिवर्सिटी केअस्पताल में चेकअप कराया और उसके बाद सेक्टर-19 स्थित डिस्पेंसरी से टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू में हर तरफ उत्पात मचाती है वानर सेना
बंदरों की समस्या पीयू में काफी समय से है। जहां-तहां वानर सेना उत्पात मचाकर रखती है। साउथ कैंपस में बने रेजिडेंशियल एरिया से कभी बंदर कपड़े उठाकर ले जाते हैं तो कभी बर्तन। इस समस्या से निपटने केलिए पीयू प्रबंधन एक बार लंगूर भी रख चुका है और बंदर पकड़ने वालों को भी ठेका दिया जा चुका है, लेकिन बावजूद इसके समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed