फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गोल्फर अमनदीप डराल ने प्रो वुमन गोल्फ टूर में रनर अप ट्राफी जीती

गोल्फर अमनदीप डराल ने प्रो वुमन गोल्फ टूर में रनर अप ट्राफी जीती

Sat, 15 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
गोल्फर अमनदीप डराल ने प्रो वुमन गोल्फ टूर में रनर अप ट्राफी जीती
ट्राइसिटी की गोल्फर अमनदीप वुमन गोल्फ टूर की उपविजेता
विज्ञापन

चंडीगढ़ की सानिया और गुरसिमर भी चौथे और पांचवें नंबर पर रहीं
वुमन प्रो गोल्फ टूर-2017 : दिल्ली की वाणी बनी विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
वुमन प्रो गोल्फ टूर-2017 का खिताब वाणी कपूर ने अपने नाम किया है। शुक्रवार को टूर्नामेंट का फाइनल राउंड खेला गया। ट्राइसिटी की गोल्फर अमनदीप डराल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उपविजेता की ट्राफी हासिल की। टूर्नामेंट तमिलनाडू के गोल्फ कोर्स पर खेला गया। इसमें देशभर से टॉप रैंकिंग की महिला गोल्फर्स हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के आखिरी राउंड में दिल्ली की वाणी कपूर ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुए 70,71, 68 के साथ कुल 209 अंक बटोरते हुए टॉप पोजिशन हासिल की। ट्राइसिटी से गोल्फर अमनदीप डराल ने 71, 72, 72 के साथ कुल 215 अंक हासिल किए। चंडीगढ़ की सानिया शर्मा 75,72,71 के साथ कुल 218 अंक लेकर चौथे स्थान पर पर रही। वहीं चंडीगढ़ की ही गुरसिमर 75, 72, 69 के साथ कुल 219 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed