फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लेट हो सकते हैं चारों निगमों के चुनाव

लेट हो सकते हैं चारों निगमों के चुनाव

Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
लेट हो सकते हैं चारों निगमों के चुनाव

विज्ञापन
लेट हो सकते हैं पंजाब के चार निगमों केचुनाव
- कांग्रेस विधायक चाहते हैं, पहले कुछ विकास कार्य हो जाएं, तभी हों चुनाव
- चार निगमों और 32 निकायों के चुनाव सितंबर में प्रस्तावित हैं
- जाखड़ और सिद्धू ने ली चारों शहरों के विधायकों से फीडबैक
- निकाय मंत्री बोले, चुनाव लेट हुए तो निगमों में नियुक्त होंगे प्रशासक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़ ।
पंजाब के चार नगर निगमों के चुनाव लेट हो सकते हैं। इस बात के संकेत रविवार को स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए। चार प्रमुख नगर निगमों केचुनाव सितंबर में प्रस्तावित हैं।
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला नगर निगमों का कार्यकाल 11 सितंबर को खत्म हो रहा है। इनमें चुनाव की रणनीति तय करने की मंशा से प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ और सिद्धू ने चारों शहरों के पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर विधायकों का कहना था कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने अभी तक शहरों में कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं। बारिश में जलभराव भी एक अहम समस्या बनने वाली है। इससे शहरवासियों की नाराजगी बढ़ सकती है। ऐसे में पहले सरकार इन शहरों में कुछ विकास कार्य करवाए, उसके बाद ही चुनाव सही होगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि चार निगमों और 32 निकायों के चुनाव होने हैं। बाकी शहरों में सर्वे हो चुका है, लेकिन लुधियाना में अभी सर्वे पूरा नहीं हो सका है। उसके बाद वार्ड बंदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हो सकता है समय पर चुनाव हो जाएं। अगर ऐसा न हुआ तो 11 सितंबर के बाद निगमों में प्रशासक लगाए जाएंगे। सरकार की कोशिश है कि विकास केमुद्दे पर चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने आत्मा को मारकर लागू किया जीएसटी : जाखड़
जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने आत्मा को मारकर जीएसटी लागू किया है। इसे लेकर व्यापारियों में बहुत आशंकाएं हैं। पार्टी इस पर डॉयलॉग शुरू करेगी, ताकि उनकी शंकाओं को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed