{"_id":"594571644f1c1b0c1c8b4905","slug":"171497723236-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले सील कोठी खुली, एस्टेट व पुलिस ने खाली कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले सील कोठी खुली, एस्टेट व पुलिस ने खाली कराया
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले सील कोठी फिर खुली मिली
एस्टेट आफिस और पुलिस की टीम ने फिर किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-35 में गैरकानूनी ढंग से चल रहे पीजी को एस्टेट आफिस ने दो दिन पहले ही सील किया था। एस्टेट आफिस ने दो दिन की मोहलत देते हुए पीजी खाली करने के लिए कहा था। इसके बावजूद कोठी की मालकिन ने पीजी खाली नहीं किया। शनिवार देर शाम करीब 6 बजे एस्टेट आफिस व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोठी में चल रहे पीजी को खाली कराया। शनिवार को एस्टेट आफिस की टीम ने वीडियो रिकॅर्डिंग कर पीजी के सभी कमरे सील किए। इस मामले में पुलिस ने कोठी की मालकिन रूपिंदर कौर के खिलाफ डीडीआर भी दर्ज की है। एस्टेट आफिस ने वर्ष 2011 मे कोठी को सील किया था। उसके बावजूद कोठी की मालकिन सरकारी सील तोड़कर यहां जबरन रहकर पीजी चलाने लगी। इस पर एस्टेट आफिस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए शनिवार को कोठी में चल रहे पीजी को सील किया। एस्टेट आफिस के मुताबिक डीसी को शिकायत दी गई थी कि सेक्टर-35 में मकान नंबर 320 में गैर कानूनी ढंग से पीजी चल रहा है। इस पर डीसी ने एईओ के निर्देश जारी कर इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा था।