फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस तय करेगी सत्र की रणनीति

कांग्रेस तय करेगी सत्र की रणनीति

Tue, 13 Jun 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस तय करेगी सत्र की रणनीति
कांग्रेस तय करेगी सत्र की रणनीति
विज्ञापन

कैप्टन की अगुवाई में आज होगी विधायक दल की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कांग्रेस विधानसभा के बजट सत्र की रणनीति तय करेगी। मंगलवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से शुरू हो रहा है। सरकार के सामने कई चुनौतिया हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष के तेवर हमलावर हो सकते हैं। सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता रेत खदानों की बोली में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर बेनामी बोली के आरोप लगना हैं। हालांकि सीएम ने एक सदस्यीय न्यायिक आयोग बना कर इस मुद्दे को टालने की कोशिश की है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने आयोग को सिरे से नकार दिया है। ऐसे में आप सत्र के दौरान इस मुद्दे पर हंगामा कर सकती है। कांग्रेस विधायक की बैठक के दौरान खासतौर पर इसकी रणनीति तय किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा किसानों के कर्ज पर अभी तक सरकार ने कुछ एलान नहीं किया है। कांग्रेस भी मान कर चल रही है कि सत्र के दौरान राणा गुरजीत ही विपक्ष के निशाने पर रहेंगे। ऐसे में इस तरह रणनीति तैयार करने की तैयारी की जा रही है कि उन्हें बचाते हुए कांग्रेस खुद ही मुखर हो जाए।


कैबिनेट लगाएगी चार प्रस्तावों पर मुहर
पंजाब कैबिनेट की बैठक भी मंगलवार को ही होगी, जिसके एजेंडे में सिर्फ चार प्रस्ताव हैं। जिनमें एक फूड पार्क की स्थापना। मोहाली में एक इंटिग्रेटेड पार्क क ी स्थापना भी इसमें शामिल हैं। इनके अलावा पीपीएससी और कॉपरेटिव सोसाइटी की सालाना रिपोर्ट पर मुहर लगाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अब तक जीएसटी समेत विधानसभा सत्र में पेश करने वाले कई बिल तैयार नहीं हो सके हैं। इसलिए उनके लिए बाद में कैबिनेट की मीटिंग दोबारा बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed