{"_id":"5bf5b94fbdec22694c34478f","slug":"161542830415-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माड़ी टाउन में फंदे से झूल गया चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल
लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पहुंचाया, अस्पताल, आज होगा पोस्टमार्टम
मनीमाजरा। माड़ी वाला टाउन के मकान नंबर 2350/7 में बुधवार रात यूटी पुलिस के कांस्टेबल ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने उसे पंखे से लटका देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरियाणा झज्जर के गांव बेरी निवासी प्रदीप कुमार (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार मलोया थाने में बतौर कांस्टेबल पद पर तैनात था। वह मनीमाजरा के मकान नंबर 2350/7 के चौथी मंजिल पर किराए के मकान में एक अन्य कांस्टेबल साथी के साथ रहता था। बुधवार रात करीब 8 बजे पड़ोसियों ने उसे पंखे पर लटकता देखा तो शोर-मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंखे की हुक से लटक रहे कांस्टेबल को नीचे उतार कर उसे अस्पताल भेजा। शव का वीरवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस आत्महत्या करने की जांच कर रही है।