{"_id":"5b88521042c792463b3b69a3","slug":"161535660560-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश शर्मा को बनाया सीईसी का सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश शर्मा को बनाया सीईसी का सदस्य
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
सरपंच राकेश शर्मा सीईसी के सदस्य बने
चंडीगढ़। ग्राम पंचायत खुड्डा लाहौरा के सरपंच राकेश शर्मा को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) का सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी में 18 सदस्य हैं। इसमें सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। राकेश शर्मा के सदस्य बनने पर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम चंद और महासचिव जीत सिंह बहलाना ने खुशी जाहिर किया है। धनास के सरपंच कुलजीत सिंह संधू, कैंबवाला की सरंपच नीता रानी ने भी बधाई दी है। इस नवगठित कमेटी का काम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के गांवों के विकास से संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन और वार्षिक एक्शन प्लान को मंजूरी देना है। इस कमेटी का काम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की योजनाओं को स्पोंसर्ड करना है। इस कमेटी के चेयरमैन पंचायती राज मंत्रालय के सचिव होंगे। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इसकी मंजूरी दे दी है।