{"_id":"596a69c14f1c1b52598b457e","slug":"161500146113-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी फिजियोथेरेपिस्ट को कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी फिजियोथेरेपिस्ट को कैद
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी फिजियोथेरेपिस्ट को कैद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
10 वर्षीय विकलांग बच्ची से शारीरिक छेड़छाड़ के मामले में जिला अदालत ने फिजियोथेरेपिस्ट सतनाम सिंह को पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। अदालत ने इसमें से 50 हजार रुपये बतौर मुआवजा पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। सतनाम के खिलाफ मलोया थाने में पीड़ित की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
मार्च 2016 को पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा था कि वह सेक्टर-38 वेस्ट में परिवार के साथ रहती है। उसके दो बच्चे हैं। इनमें छोटी बेटी विकलांग है। उसका इलाज चल रहा है। इसके लिए वह उसे पास के ही एक एनजीओ में बने फिजियो सेंटर में एक्सरसाइज के लिए लेकर जाती थी।
11 मार्च 2016 को वह बेटी को लेकर सेंटर में गई हुई थी। बेटी की एक्सरसाइज चल रही थी और वह बाहर थी। जब वह बाहर आई तो उसने बताया कि वहां काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट सतनाम सिंह ने उससे शारीरिक छेड़छाड़ की है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत और बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।