फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16 positive in 27 thousand samples in haryana .

हरियाणा में काबू में कोरोना : 27 हजार सैंपल में से मात्र 16 पॉजिटिव मिले

Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
16 positive in 27 thousand samples in haryana .
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना काबू में है। 27,452 सैंपलों में से मात्र 16 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ऐसे में एक दिन की पॉजिटिविटी दर घटकर 0.06 प्रतिशत तक सिमट गई है। कुल संक्रमण दर भी सात से कम होकर 6.73 फीसदी तक आ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर लगभग खत्म हो चुकी है। इसलिए केस कम हो गए हैं। रिकवरी दर 98.66 और मृत्यू दर 1.25 प्रतिशत चल रही है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह की बात करें तो रोजाना 20 के करीब नए मामले आ रहे हैं। रविवार को 16 नए केस मिले हैं, 13 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 6 मरीज मिले हैं, जबकि शेष जिलों में आंकड़ा इससे नीचे है। मौत के आंकड़ों की भी बात करें तो इस समय रोजाना पूरे प्रदेश में एक मरीज की मौत हो रही है। इस समय प्रदेश में कुल 676 एक्टिव केस हैं, जबकि इनमें से 119 मरीज अपने घरों पर ही इलाज ले रहे हैं। शेष मरीज अलग अलग अस्पतालों में दाखिल हैं। कोविड-19 हरियाणा के नोडल प्रभारी डा. ध्रूव चौधरी ने कहा कि यह राहत की बात है कि अब प्रदेश में कोरोना सिमट रहा है। दूसरी लहर जा चुकी है। इसलिए केस कम हुए हैं, लेकिन हमें सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed