फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीएम ने किया ट्राईसिटी का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज-CHANDIGARH

सीएम ने किया ट्राईसिटी का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज-CHANDIGARH

Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने किया ट्राईसिटी का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज-CHANDIGARH
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित मुख्य सचिवालय में बने सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। यह ट्राइसिटी का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है। इसकी ऊंचाई 80 फुट है। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद हरियाणा पुलिस के बैंड ने राष्ट्र-गान की धुन बजाई। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी देश का राष्ट्रीय ध्वज उस देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक होता है, यह उस देश के स्वतंत्रता एवं आत्म सम्मान को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ 125 करोड़ देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा है। इस मौके पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य एवं आपूति मंत्री कणदेव कंबोज, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल, हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक मनोज यादव मौजूद थे।
विज्ञापन


हर छह महीने में इसके सौंदर्य को निखारा जाएगा
इस 80 फुट ऊंच राष्ट्रीय ध्वज का हरियाणा एवं पंजाब के दोनों सिविल सचिवालयों में विशेष महत्व है। सीएम ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक इस ध्वज को हर छह माह में बदला जाएगा, ताकि इसका सौंदर्य बना रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगे के रंगों का भी विशेष महत्व है। सबसे ऊपर का केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक है, यह रंग राष्ट्र के प्रति हिम्मत और नि:स्वार्थ भावनाओं को प्रदर्शित करता है। लोगों में एकता का भी यह प्रतीक माना जाता है। ध्वज के बीच का सफेद रंग शांति और ईमानदारी का प्रतीक माना गया है। इसको स्वच्छता और ज्ञान का भी प्रतीक कहा गया है। हरा रंग विश्वास, खुशहाली, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed