फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घर में घुसकर हथियारों से हमला करने का एक आरोपी अरेस्ट

घर में घुसकर हथियारों से हमला करने का एक आरोपी अरेस्ट

Wed, 26 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर हथियारों से हमला करने का एक आरोपी अरेस्ट
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित राजीव कालोनी में बीते 9 जून की रात दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर पथराव, तलवार व कुल्हाड़ी से हमला करने के एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कालोनी निवासी बिट्टू उर्फ लबल है। पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए अरेस्ट आरोपी लबल को अदालत में पेश कर उसका 6 दिन का रिमांड हासिल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। गौरतलब है कि बीती 9 जून की रात राजीव कालोनी में पुरानी रंजिश में एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों के मकान और दुकान पर पथराव किया था। साथ ही कालोनी में खुलेआम तलवारें लहराई थी। दोनों पक्षों के बीच झगड़े की शुरूआत वारदात से करीब दो दिन पूर्व होनी बताई गई थी। आरोप थे कि करीब पचास लोगों ने राजीव कालोनी निवासी लबल के घर पर पथराव किया था। कालोनी में ही पूर्व पार्षद प्रेम की दुकान पर भी हमला किया था। आरोपी लबल को अरेस्ट करने पर उसकी बहन पिंकी ने कहा कि पुलिस ने उनके भाई तो अरेस्ट कर लिया। लेकिन दूसरे पक्ष के किसी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राजीव कालोनी से अनेक लोग मंगलवार को डीसीपी आफिस पहुंचे। आरोपी के परिजनों ने दूसरे गुट के आरोपियों के खिलाफ डीसीपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने की मांग की। आरोपी लबल की बहन पिंकी ने बताया कि दो गुटों के झगड़े में लबल ने उनका फैसला करवाने का प्रयास किया था। लेकिन राहुल, मनु, जसपाल, पंजा, खटटी, अजय, अश्वनी, मोटा विक्की, बाला व सुमन ने मिलकर उसके भाई पर हमला किया था। उसे जान से मारने का प्रयास भी किया था। बताया कि हमलावरों ने उसके घर पर भी हमला किया था। मामले में एसीपी ने लोगों को कार्रवाई का अश्वासन दिया, तब जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed