{"_id":"5d0d3e7c8ebc3e7a1b4b6d61","slug":"1561149037314-40-panchkula-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.40 करोड़ रुपये की लागत पंचकूला में सीनियर सिटीजन के लिए बनेगा होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14.40 करोड़ रुपये की लागत पंचकूला में सीनियर सिटीजन के लिए बनेगा होम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। अब सीनियर सिटीजन को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि सीनियर सिटीजन की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 14.40 करोड़ की लागत से एक सीनियर सिटीजन होम के निर्माण करने की घोषणा की थी। जिसका निर्माण नगर निगम पंचकूला की जमीन पर होगा। पंचकूला एक्सटेंशन के सेक्टर-27 के आवासीय पॉकेट है, जोकि सड़क मार्ग से बहुत करीब है। चयनित साइट में स्थानीय शॉपिंग और हेल्थ केयर सुविधाओं के अलावा हरे भरे पार्क हैं। निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि इस सीनियर सिटीजन होम में वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक रूप से इंटरेक्टिव बनाने के लिए योजना बनाई गई है। इस होम में 90 कमरे बनाए जाएंगे। पेंट्री और अटैच्ड टॉयलेट के साथ सिंगल रूम और फेमिली रूम की दो श्रेणी होगी। प्रत्येक कमरे में स्टोर, टीवी, इंटरनेट की सुविधा के लिए पर्याप्त जगह होगी और प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन के लिए एक बालकनी व खिड़की होगी।
कमरों तक पहुंचने के लिए बनेंगी सीढ़ियां, लगेगी लिफ्ट
कमरे में जाने के लिये दो सीढिय़ों के अलावा व्हीलचेयर और स्ट्रैचर को किसी भी चिकित्सा सुविधा और आपातकाल प्रावधान के लिये लिफ्ट भी लगाई जाएगी। फर्स्ट फ्लोर से सिक्स तक सभी मंजिलों पर लिफ्टों और सीढिय़ों के साथ रैंप के अलावा प्लॉनवार्ड बनाए जाएंगे। स्टिल्ट्स के लिए बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर वाहनों की पार्किंग और कार्यालय की जगह विशेष रूप से रखी गई है। डाइनिंग हॉल के साथ एक रसोई, परिसर की पहली मंजिल पर मनोरंजक, इंटरेक्टिव और अन्य इनडोर गतिविधियों के प्रावधान की योजना बनाई गई है। चिकित्सा कक्ष और स्वास्थ्य आपातकालीन सुविधा प्रवेश द्वार के पास भूतल पर स्थित है और परिसर में आम क्षेत्र को सिक्योरिटी रूम के साथ बाउंड्री वाल द्वारा सुरक्षित किया जाएगा।
सीसीटीवी की जद में रहेंगे सीनियर सिटीजन
24 घंटे निगरानी कैमरे की निगरानी रहेगी। यह सीनियर सिटीजन होम पूरी तरह से सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। डिश टीवी, वाईफाई, 24 घंटे की आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा के प्रावधान, पैरा मेडिकल स्टाफ 24 घंटे, कॉल ऑन डॉक्टर, आपातकालीन पैनिक बटन और निकास, व्यवस्थित ओपन स्पेस, गारबेज प्रोसेसिंग और डिस्पोजल सिस्टम लगाया जाएगा। बैसाखी/व्हील चेयर के साथ आसानी से आवाजाही के लिए बहुत अच्छी हवादार कॉमन स्पेस की योजना बनाई गई है। नगर निगम की योजना है कि सीनियर सिटीजनों को एक सस्ती एवं पहुंच में अच्छी सुविधाएं यहां मिल सके। शौचालयों और फ्लोर पर टाइल्स ऐसी लगाई जाएंगी, जिससे फिसलने का खतरा ना रहे। इस सीनियर सिटीजन होम पर 14.40 करोड़ रुपये के लिए सरकार की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।