फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चोरों ने एक लाख की नगदी समेत घर में रखे जेवर चुराए

चोरों ने एक लाख की नगदी समेत घर में रखे जेवर चुराए

Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने एक लाख की नगदी समेत घर में रखे जेवर चुराए
पिंजौर। अज्ञात चोरों ने तालाबंद घर में सेंधमारी कर घर में रखी नगदी के साथ-साथ सोने के आभूषणों को चुरा लिया और वारदात को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी आंचल विहार कालोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिंजौर की मॉडल टाउन कालोनी में उसकी दुकान है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों सहित अपने मायके गई हुई थी और वह अपने मकान को ताला लगा कर अपनी दुकान पर आ गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह शाम को घर पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे करीब एक लाख की नगदी और करीब तीन तौला सोने से बने जेवर चुरा लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इतना ही नहीं चोर उसके घर में रखा सैमसंग का मोबाइल भी चुरा ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed