फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   टिप्पर से वन दरोगा को कुचलने की कोशिश

टिप्पर से वन दरोगा को कुचलने की कोशिश

Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
टिप्पर से वन दरोगा को कुचलने की कोशिश
पंचकूला। वन राजिक अधिकारी पंचकूला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वन राजिक अधिकारी पंचकूला ने शिकायत में बताया कि 20 जून को सुबह 8 बजे बुर्ज कोटियां स्टॉफ बलजीत सिंह वन दरोगा, जगजीवन राम और अजैब सिंह पिंजौर की बास घाटी की ओर अवैध खनन की चेकिंग करने गए थे। कुछ समय बाद वन राजिक अधिकारी और अजैब सिंह चंडीमंदिर की ओर चले गए जबकि जगजीवन राम और बलजीत सिंह जल्लाह गांव की ओर माइनिंग चेक करने गए तो नदी की ओर से खेतों की ओर आता एक टिप्पर दिखाई दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि टिप्पर के अंदर ग्रेवल और रॉ मैटेरियल भरा हुआ था। जब जगजीवन राम और बलजीत सिंह वन दरोगा ने टिप्पर रोक लिया तो टिप्पर चालक सलीम खान ने टिप्पर को उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी पोला खान अपनी ब्रेजा गाड़ी में आया और उनका हाथ पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस ने मांग करते हुए कहा कि आरोपियों द्वारा सरकारी काम में बाधा डाली गई है और अवैध खनन किया गया है इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सलीम और पोला खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353 और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed