{"_id":"5d0bed088ebc3e6701737d39","slug":"1561062649622-panchkula-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टरों ने सीएचबी के दबा रखे हैं 22 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टरों ने सीएचबी के दबा रखे हैं 22 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डिफाल्टरों ने स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का करीब 22 करोड़ रेंट दबा रखा है। इस रिकवरी के लिए सीएचबी अगले हफ्ते दोबारा कैंप लगाकर वसूली करेगा। इसके साथ डिफाल्टरों की दोबारा सूची जारी की जाएगी ताकि अलॉटी उसके मुताबिक रेंट जमा करवा सकें। सीएचबी ने कैंप की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सीएचबी ने हॉल ही में कैंप लगाकर अलॉटियों से आठ करोड़ से अधिक रेंट जमा करवाया है। बोर्ड की मानें तो अभी भी डिफाल्टरों से 22 करोड़ की रिकवरी बाकी है। बोर्ड जल्द ही डिफाल्टरों की लिस्ट जारी करेगा। इसके लिए बोर्ड अलॉटियों को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय देगा। अगर इस दौरान अपना पक्ष नहीं रखा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। जून के पहले सप्ताह के दौरान बोर्ड ने 275 अलॉटियों को नोटिस जारी किया था, जिसमें से 16 लोगों ने ही अपना रेंट क्लीयर किया। वहीं, 232 ने रेंट का कुछ पार्ट क्लीयर किया था, जबकि 27 अलॉटियों ने कुछ भी नहीं भुगतान किया। अब इनके खिलाफ बोर्ड कार्रवाई करेगा।
इन जगहों पर लगाए गए थे कैंप
बोर्ड ने जिन कॉलोनियों और सेक्टरों में ये कैंप लगाया है, उसमें धनास, राम दरबार, मौली जागरां, सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-49, सेक्टर-56 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 शामिल है। बोर्ड ने डिफाल्टरों की अब जो लिस्ट जारी की थी, उसमें 30 अप्रैल 2019 तक के डिफाल्टर शामिल हैं। इस लिस्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
यहां इतने हैं डिफाल्टर
बोर्ड के मुताबिक धनास से 7333, राम दरबार में 534, सेक्टर-49 में 886, सेक्टर-38वैस्ट में 997, मौली जागरां में 1300, सेक्टर-56 पलसौरा में 542 और इंडस्ट्रियल एरिया में 102 के करीब डिफाल्टर सामने आए थे।
अलॉटियों को जारी हुए शोकॉज नोटिस
बोर्ड ने वीरवार को 259 अलॉटियों को अलॉटमेंट कैंसिल करने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया है। अगले कुछ दिनों में इन्हें फाइनल नोटिस जारी कर अलॉटमेंट कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।