फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भारतीय सेना 20 से 30 अगस्त तक करेगी भर्ती

भारतीय सेना 20 से 30 अगस्त तक करेगी भर्ती

Fri, 21 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना 20 से 30 अगस्त तक करेगी भर्ती
पंचकूला। भारतीय सेना की ओर से सोल्जर जरनल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क व स्टोर कीपर के लिए 20 से 30 अगस्त तक तेजली खेल परिसर यमुनानगर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र जिलों व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय अंबाला छावनी के भर्ती निर्देशक सोमनाथ गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और इच्छुक उम्मीदवार 21 जून से 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सेना की भर्ती साइट से अधिक जानकारी ले सकते हैं। आवेदन करने वाले युवा आवेदन को पूरा भरने के बाद उसे अच्छी तरह से चेक करें और इसके बाद ही आवेदन को सब्मिट करें। भर्ती के लिए 5 से 19 अगस्त तक एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को जिला और तहसील क्रम के मुताबिक भर्ती के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

कर्नल गुप्ता ने बताया कि सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र, एमसीसी के अध्यक्ष और खिलाड़ी उम्मीदवारों का चयन भी उनके जिलों के लिए निर्धारित तिथि में ही किया जाएगा। इस भर्ती रैली में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन में भरी गई जानकारी एक बार सेव होने के बाद किसी भी स्थिति में बदली नहीं जा सकेगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत विवरण, पुन: पंजीकरण या गलत जानकारी या गलत फोटोग्राफ देने पर उम्मीदवार के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया जाएगा। ऐसा करने पर उम्मीदवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व आईटी एक्ट 2000 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। रैली से पहले व रैली के दौरान उम्मीदवार नवीनतम जानकारी सेना भर्ती कार्यालय से लेते रहें। उन्होंने उम्मीदवारों व उनके परिजनों से अनुरोध किया कि वे भर्ती के लिए किसी भी दलाल के चक्कर में न फंसे। भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से और मेरिट के आधार पर की जाएगी और जो उम्मीदवार भर्ती के मापदंडों को पूरा करेंगे उन्हें ही भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed