फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुबह 6 बजे की फ्लाइट, दोपहर बाद भी नहीं भर पाई उड़ान, एयर इंडिया पर 2 लाख का जुर्माना

सुबह 6 बजे की फ्लाइट, दोपहर बाद भी नहीं भर पाई उड़ान, एयर इंडिया पर 2 लाख का जुर्माना

Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सुबह 6 बजे की फ्लाइट, दोपहर बाद भी नहीं भर पाई उड़ान, एयर इंडिया पर 2 लाख का जुर्माना
चंडीगढ़। दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे एक डॉक्टर को एयर इंडिया की वजह से काफी मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी। वह एयरपोर्ट पर सुबह करीब 6 बजे से फ्लाइट में बैठे डिपार्चर का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर बाद भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। आखिर में तंग आकर उनको दूसरी फ्लाइट की टिकट खरीदनी पड़ी। इसके बाद वह उससे यात्रा कर चंडीगढ़ पहुंचे। फोरम ने एयर इंडिया पर इस गलती के कारण 2 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही 11 हजार रुपये का मुकदमा खर्च अदा करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए खरीदे गए दूसरी टिकट के 4 हजार 25 रुपये भी शिकायतकर्ता को अदा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-21ए चंडीगढ़ निवासी डॉ. विरेंद्र सिंह ने उपभोक्ता फोरम में एमएस एयर इंडिया के नई दिल्ली और सेक्टर-34ए चंडीगढ़ के रजिस्टर्ड ऑफिस के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वह प्रोफेशन से डॉक्टर हैं। उन्होंने डीएनबी प्रैक्टिल एग्जामिनेशन लेने के लिए नागपुर और दिल्ली जाना था। 6 सितंबर 2018 को वह तड़के 3.50 बजे के करीब नई दिल्ली पहुंचे। यहां से उन्होंने चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट लेनी थी, जो सुबह 5.55 पर रवाना होनी थी। उन्होंने कहा कि बोर्डिंग पास लेने के बाद वह अन्य यात्रियों के साथ फ्लाइट में जाकर बैठ गए लेकिन फ्लाइट काफी समय बीत जाने के बाद भी उड़ान नहीं भरी, जबकि क्रू मेंबर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान तंग होने के बाद यात्रियों को बताया गया कि 6.30 के करीब प्लेन रवाना होगा, जबकि इस देरी के लिए कोई कारण उन्हें बताया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी काफी समय बीत जाने के बाद उन्हें बताया गया कि डिपार्चर टाइम बदला गया है, इसलिए उन्हें नए बोर्डिंग पास जारी किए जाएंगे। पुराने पास लेने के बाद उन्हें नए बोर्डिंग पास जारी किए गए, जिन पर डिपार्चर टाइमिंग सुबह 8 बजे का था लेकिन इसके बाद भी फ्लाइट लेट हो गई। इसके चलते घंटों इंतजार में सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10.45 बजे उन्हें दोबारा फ्लाइट में बैठाया गया, लेकिन इस बार भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। इस कारण उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा, क्योंकि घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सही जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोबारा उन्हें बिना कोई कारण बनाए दोपहर 12.30 बजे डिपार्चर की बात कही गई। कोई विकल्प न मिलने के चलते शिकायतकर्ता ने नई दिल्ली से अपने सफर के लिए 4 हजार 25 रुपये में जेट एयरवेज की टिकट खरीदी और किसी तरह चंडीगढ़ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में फोरम में शिकायत दी। हालांकि एयर इंडिया ने फोरम में जवाब दिया कि टेक्निकल कारणों के चलते फ्लाइट लेट हुई, जिसे ठीक करने में काफी समय लग गया। फोरम इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और एयर इंडिया को सेवा में कोताही का दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed