फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ पुलिस ने दिलाई 484 बेरोजगार युवाओं को नौकरी

चंडीगढ़ पुलिस ने दिलाई 484 बेरोजगार युवाओं को नौकरी

Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने दिलाई 484 बेरोजगार युवाओं को नौकरी
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चंडीगढ़ पुलिस की सहयोग से 484 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल गई। इसके तहत शहर के अलग अलग थानों और पुलिस चौकी में युवाओं कोे ब्यूटीशियन, नार्सिंग, जनरल ड्यूटी, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य कोर्स की ट्रेनिंग दी गई थी। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन मल्टीपर्पस हाल में वीरवार को किया गया। इस मौके पर एनएसडीसी (नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के चेयरमैन मनीष कुमार बतौर चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में डीजीपी संजय बेनीवाल और मनीष कुमार ने सेलेक्ट युवाओं सर्टिफिकेट दिए। कार्यक्रम में डीआईजी डॉ. ओपी मिश्रा, एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले, ट्रैफिक एसएसपी शशांक आनंद, एसपी निहारिका भट्ट, डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चंडीगढ़ पुलिस की सहयोग से दी गई ट्रेनिंग के बारे में बताया गया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि जिंदगी में मेहनत करना बहुत जरूरी है। यदि काम नहीं करेंगे तो जिंदगी में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते। पुलिस का कार्य जनता के प्रति सुरक्षा के प्रति भावना पैदा करना होता है, ताकि आप उनसे कनेक्ट हो सके। सेक्टर-34, 26, सेक्टर-24 पुलिस चौकी में ब्यूटी एंड वेलनेस, जनरल ड्यूटी हॉस्पिटल असिस्टेंट, रिटेल स्टोर असिस्टेंट, फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट की ट्रेेनिंग युवाओं को दी गई। देशभर से 28 कंपनियों ने उनके हुनर को देख कुल 484 युवाओं को नौकरी दी गई है। इस दौरान सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार, सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना, थाना प्रभारी पूनम दिलावरी, सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज शिवचरण को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


होटल ताज में फूड एंड बेवरेज की नौकरी मिली
पिजौंर निवासी सेलेक्ट सरबजीत ने बताया कि वह उन्हें होटल ताज में बतौर फूड एंड बेवरेज की नौकरी मिली है। पिछले 6 महीने से सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में इस कोर्स कर रही थी। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से तलाश थी, अब जाकर नौकरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की अच्छी पहल है
अमरदीप (19) ने बताया कि वह हल्लोमाजरा निवासी है। वह बारहवीं क्लास पढ़े हैं। सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में उन्होंने नर्सिंग की ट्रेेनिंग ली। तीन महीने कोर्स के बाद उसे दिल्ली में नौकरी मिल गई। पुलिस की ओर से अच्छी पहल है।

नौकरी मिलने खुश हूं
सागर साहनी ने बताया कि वह सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट का कोर्स किया। अब उसे चंडीगढ़ होटल ताज में बतौर फूड एंड बेवरेज की नौकरी मिल गई है। नौकरी मिलने काफी खुश हूं।

दिल्ली काफी दूर है
दीपक हल्लोमाजरा निवासी ने बताया कि सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में जनरल ड्यूटी हॉस्पिटल असिस्टेंट का कोर्स किया। अब उसे दिल्ली में बतौर जनरल ड्यूटी की जॉब मिल गई है। दिल्ली काफी दूर है देखते है क्या करना है।


आज ऑफिस बुलाया है
कैंबवाला निवासी गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह सेक्टर-24 पुलिस चौकी में बतौर ब्यूटीशियन का कोर्स किया था। इस कोर्स की ट्रेेनिंग 3 महीने चली। कोर्स पूरा होने के बाद उसे सेक्टर-8 में ट्रेस लांज में नौकरी मिल गई है। आज आफिस बुलाया है, जाकर पता चलेगा कि क्या सिस्टम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed