फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीएम पर पूरा विश्वास कालका की जनता को प्रार्प्टी टैक्स में मिलेगी राहत: लतिका शर्मा

सीएम पर पूरा विश्वास कालका की जनता को प्रार्प्टी टैक्स में मिलेगी राहत: लतिका शर्मा

Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सीएम पर पूरा विश्वास कालका की जनता को प्रार्प्टी टैक्स में मिलेगी राहत: लतिका शर्मा
कालका। कालका-पिंजौर शहर के प्रापर्टी टैक्स को कम करवाने को लेकर लगातार सीएम से बातचीत चल रही है। इस संबंधी सीएम तक जनता की आवाज रख चुकी हूं और अब पूरी उम्मीद है कि जल्द ही जनता को पंचकूला की तर्ज पर प्रापर्टी टैक्स नहीं देना होगा। ये बातें कालका विधायक लतिका शर्मा ने यहां एक बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने विधायक से कहा कि पंचकूला शहर की तुलना में पिंजौर, कालका शहर की प्रापर्टी में जमीन आसमान का अंतर है। बावजूद इसके कालका-पिंजौर शहरों का प्रापर्टी टैक्स पंचकूला जैसा ही वसूला जा रहा है। जहां एक तरफ पंचकूला में जिस प्रापर्टी की कीमत करोड़ों में है उतनी ही प्रापर्टी की कीमत कालका-पिंजौर में लाखों में है। पंचकूला शहर ए क्लास हाई प्रोफाइल सिटी होने के साथ साथ हाई पोटेंशियल जोन में आता है जिसके कारण पंचकूला में प्रापर्टी की कीमत अधिक है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वे इस बात से भली भांति परिचित हैं और इसलिए ही वे कालका-पिंजौर को नगर निगम से बाहर निकलवाने की कवायद में लगी हैं ताकि जनता को राहत दिलवाई जा सके। सीएम मनोहर लाल जनता को हरसंभव सुविधा मुहैया हो सके, इसके लिए तत्पर हैं। वे इस तरफ भी जरूर ध्यान देंगे ताकि कालका-पिंजौर की जनता को बेवजह के आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed