{"_id":"5cfec485bdec220745636438","slug":"15602003174-panchkula-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी में हत्या व लूट मामले में चार ओर आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी में हत्या व लूट मामले में चार ओर आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। बीती 30 जनवरी को सेक्टर-20 की मार्केट में प्रॉपर्टी व फाइनेंसिंग कंपनी में फायरिंग कर दीपक नामक व्यक्ति की हत्या कर नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार चार अन्य आरोपियों को सीआईए-26 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए इंचार्ज अमन कुमार और उनकी टीम के हत्थे चढ़े चारों आरोपियों में दिल्ली के नजफगढ़ के नगली विहार निवासी जितेन्द्र उर्फ जोनी, नई दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन निवासी अल्ताफ खान उर्फ संजू, इरफान उर्फ काटू और राजस्थान, स्टेशन रोड के गांव रामगढ़ निवासी राजपाल सिंह उर्फ जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी शामिल हैं। आरोप हैं कि हमलावर जितेन्द्र ने जान से मारने की मंशा से चलाई गोली एक युवक के पैर लगी थी। वहीं, आरोपी अल्ताफ की चलाई गोली दीवार पर लगी एलसीडी पर लगी थी। बकौल पुलिस, इस फायरिंग में युवक दीपक की मौत हो गई थी। गिरफ्त में आए चारों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए उनका चार दिन का रिमांड हासिल किया है। इससे पहले सीआईए-26 की टीम जीरकपुर स्थित बलटाना फेस-4, सैनी विहार निवासी हेमंत कंसल उर्फ लाला, हरियाणा के जिला झज्जर के थाना बहादुरगढ़ के मूंगामाजरा निवासी नवीन समेत फतेहाबाद के गांव भूना निवासी सुनील कुमार उर्फ राणा को गिरफ्तार कर चुकी हैं। पुलिस ने शुरूआत में गिरफ्तार दो आरोपियों के कब्जे से एक कार समेत 4 मोबाइल और 10 हजार रुपये बरामद किए थे।
यह था मामला:
सेक्टर-20 में पुलिस थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर वारदात की शाम करीब साढ़े पांच बजे सट्टे की जगह पर पैसे के लेन-देन में कुछ अज्ञात युवक फायरिंग कर लाखों रुपये नकदी और कई मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लूटकर फरार हुए थे। कटानी ढाबे के साथ शोरूम नंबर-392 की पहली मंजिल से जान बचाकर एक युवक सन्नी नीचे कूद गया था। जिसमें उक्त युवक घायल हो गया। दीपक ने गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सन्नी के हाथ और पांव में फ्रैक्चर हुआ था। हमलावर फायरिंग कर लाखों रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लूटकर फरार हुए थे। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने छह खोल, एक जिंदा कारतूस से भरी मैगजीन, पर्स व मोबाइल और ताश की कुछ गड्डियां बरामद की थी। पुलिस विभाग के सभी उच्चाधिकारियों ने मौके की जांच की और सीन ऑफ क्राइम टीम ने सीन रिक्रिएट किए थे।