फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राजीव कालोनी में दो गुटों में पथराव, सरेआम लहराई तलवारें

राजीव कालोनी में दो गुटों में पथराव, सरेआम लहराई तलवारें

Tue, 11 Jun 2019 02:28 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
राजीव कालोनी में दो गुटों में पथराव, सरेआम लहराई तलवारें
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित राजीव कालोनी में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की रात फिर से तनावपूर्ण माहौल बन गया। एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों के मकान और दुकान पर जमकर पत्थर बरसाए और कालोनी में खुलेआम तलवारें लहराई। लेकिन समय रहते पंचकूला पुलिस कोई एक्शन नहीं ले सकी। हैरत की बात यह है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़े की शुरूआत बीते करीब दो दिन पूर्व हुई थी। लेकिन पंचकूला पुलिस के समय रहते हरकत में नहीं आने पर मामला पथराव तक जा पहुंचा। बताया गया कि करीब पचास-साठ लोगों ने राजीव कालोनी निवासी लबल के घर पर पथराव किया। इसके बाद हमलावरों ने कालोनी में ही पूर्व पार्षद प्रेम की दुकान पर हमला बोला। आरोप हैं कि इसके बाद हमलावर तलवारों और डंडों को हवा में लहराते हुए आसानी से भागने में कामयाब रहे। इस दौरान कथित तौर पर एक पीसीआर की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। दर्जनों युवक हाथ में डंडे और तलवारें लेकर कालोनी में खुलेआम घूमते रहे लेकिन पुलिस की उन्हें रोकने या पकड़ने की हिम्मत तक नहीं हुई। लबल पक्ष के लोगों ने उनके मकान पर हमला करने के आरोप सुमन और बाला समेत अन्य करीब पचास-साठ लोगों पर आरोप लगाए। वहीं, आरोपी सुमन से बात की गई तो उसने सभी आरोप गलत बताए। सुमन ने कहा कि वह मौलीजागरां में रहते हैं। कहा कि लबल का राजीव कालोनी के ही रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा था। वहीं, पंचकूूला और चंडीगढ़ के पुलिसकर्मी देर रात तक बॉर्डर पर अलर्ट रहे। साथ ही वहां पीसीआर की कई गाड़ियां भी पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी।
विज्ञापन


समझौते को पहुंचे थे मौलीजागरां थाने
सुमन ने बताया कि लबल का कालोनी निवासी कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा है। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे लबल ने ही उन्हें फोन कर मौलीजागरां थाने में समझौते को बुलाया था। सुमन ने बताया कि थाने में भाजपा नेता अनिल दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे। एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंदर पटियाल उन्हें समझा रहे थे। लेकिन उसी दौरान राजीव कालोनी के दुकानदार बालाजी को किसी ने फोन कर उनकी दुकान तोड़ने की सूचना दी। फिर लबल को भी फोन आया कि किन्हीं लोगों ने उसके मकान पर भी पथराव कर तोड़फोड़ कर दी है। इसके बाद एसएचओ मौलीजागरां और वे सभी थाने से चले गए। सुमन ने बताया कि उसका लबल और दूसरे पक्ष से कोई लेना-देना नहीं है। थाना मौलीजागरां के एसएचओ ने बताया कि वारदात पंचकूला में हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके थाने में आपसी समझौते को आए थे।
विज्ञापन


सेक्टर-16 की चौकी में पहुंचे लोग
वहीं, देर रात पूर्व पार्षद प्रेम समेत अन्य कई लोग पंचकूला के सेक्टर-16 की चौकी पहुंचे। उन्होंने आरोपी हमलावरों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सेक्टर-16 चौकी की पुलिस भी देर रात तक मामलें की जांच में जुटी रही। पंचकूला पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगी है, जिसकी मदद से वह आरोपियों का पता लगाने में जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक पंचकूला पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed