फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   electricity nigam filed case against nagar nigam chandigarh

ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं...बिजली विभाग ने नगर निगम पर दर्ज कराया केस, जुर्माना भी लगाया

Tue, 11 Jun 2019 03:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 11 Jun 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
electricity nigam filed case against nagar nigam chandigarh
बिजली - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। सेक्टर 51 के एक पार्क में लाइट लगाने के दौरान जेसीबी से बिजली का केबल कटने के मामले में इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट ने नगर निगम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, होटल पार्क व्यू के पीछे खुदाई के दौरान केबल कटने से हुए नुकसान के मामले में बिजली विभाग ने नगर निगम को नोटिस भेजकर पेनाल्टी लगाई है। फिलहाल, नुकसान का आकलन होने के बाद ही पेनाल्टी कितनी लगेगी, यह तय हो पाएगा।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के अफसरों की मानें तो आए दिन निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से विभाग को परेशान होना पड़ता है। वहीं, नगर निगम कर्मचारी लापरवाही से गड्ढे खोदने का काम करते हैं। इसके एवज में लोगों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाती है। कई घंटे विभाग के कर्मचारियों को फाल्ट सही करने और आपूर्ति बहाल करने में लग जाते हैं। कई बार बिजली विभाग की ओर से नगर निगम को इसके लिए हिदायत भी जारी हो चुकी है, लेकिन निगम है कि सुधरता ही नहीं। यही वजह है कि अब इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


इस वजह से दर्ज हुई रिपोर्ट
सेक्टर-51 के एक पार्क में लाइट लगाने के लिए जेसीबी से सोमवार को गड्ढा खोदा जा रहा था। गड्ढा खोदने के दौरान जेसीबी ने केबल को उखाड़ फेंका। चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर काउंसिल के चेयरमैन एसएस भारद्वाज ने बताया कि केबल कटने से दोपहर दो से रात 10 बजे तक इलाके में बत्ती गुल रही। एसडीओ ने बताया कि कई घंटे परेशान होने के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके साथ ही प्रकरण में नगर निगम के खिलाफ डीडीआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट को हुआ बड़ा नुकसान
दूसरे मामले में होटल पार्क व्यू के पीछे गड्डा खोदने के चलते एक बड़ी केबल कट गई, जिसमें इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। विभाग ने किसी तरह से केबल तो सही करा ली है, लेकिन इस मामले में बिजली विभाग की ओर से नगर निगम पर कड़ी कार्रवाई की गई है। यूटी प्रशासन के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर रंजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में नगर निगम को नोटिस भेजकर पेनाल्टी लगाई गई है। पेनाल्टी का आंकलन विभाग कर रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed