फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेल् थ वर्कर ने नगर निगम कार्यालय के बाहर दिया धरना

हेल् थ वर्कर ने नगर निगम कार्यालय के बाहर दिया धरना

Tue, 11 Jun 2019 02:16 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
हेल्
थ वर्कर ने नगर निगम कार्यालय के बाहर दिया धरना
चंडीगढ़। स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों की अनदेखी के चलते नगर निगम और मेयर राजेश कालिया के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि हर महीने की सात तारीख तक कंपनी कर्मचारियों को सैलरी दे। अभी सेलरी लेट मिलती है। दो साल से डीसी रेट का बकाया नहीं मिला है, वह भी दिलाया जाए।
विज्ञापन

हेल्थ डिपार्टमेंट वर्कर्स यूनियन के प्रधान ऋषि दयाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के अधीन आते स्वास्थ्य विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारी लायंस सिक्योरिटी सर्विसेज के अंतर्गत कांट्रैक्ट पर कार्यरत हैं। पिछले कुछ समय से लायंस कंपनी द्वारा कर्मियों को परेशान किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने मेयर राजेश कालिया से भी की थी, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। नगर निगम अधिकारियों के साथ भी बात करने पर अभी तक काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर उन्होंने मेयर राजेश कालिया और नगर निगम के खिलाफ धरना दिया है। स्वास्थ्य कर्मी पिछले 10 दिन से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम हमेशा ही कर्मियों के हितों की अनदेखी करता आया है। कर्मियों की मांगों को लेकर प्रशासन और नगर निगम कभी भी सजग नहीं रहा है। आल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन विपिन शेर सिंह और प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाने और उनकी मांगों को लागू करवाने के लिए उनकी यूनियन सदैव प्रयासरत रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को लेकर भी उनकी यूनियन हेल्थ डिपार्टमेंट वर्कर्स यूनियन के साथ है। उन्हें इंसाफ मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को कृष्ण कुमार चड्ढा के अलावा रंजीत हंस, प्रदीप सूद, नसीब जाखड़, अशोक कुमार ने भी संबोधित किया। मेयर राजेश कालिया ने कहा कि पहले नगर निगम के पास फाइनेंशियल परेशानी थी। अब यह खत्म हो गई है। सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed