{"_id":"5cfebffcbdec22070c092256","slug":"15601991556-panchkula-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस एंड प्रिंसेज दिखाएंगे जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस एंड प्रिंसेज दिखाएंगे जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अगर आपको एक्टिंग का शौक है और आप बॉलीवुड या पंजाबी सिनेमा में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए आया है किड्स शो प्रिंस एंड प्रिंसेस। इसके माध्यम से चंडीगढ़ और रीजन के किड्स स्टार की तलाश होगी। फिल्म इंडस्ट्री में ऐेसे कई स्टार हैं जिन्होंने अपना मुकाम बड़े मंच पर बनाया है। वो स्कूली पढ़ाई करने के साथ ही बड़े मुकाम पर पहुंच गए हैं। प्रिंस एंड प्रिंसेस के लिए चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्रिएटिवेटर्स के प्रशांत शर्मा ने बताया कि इसमें चार वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों का ऑडिशन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सोमवार को 6 बच्चे भी यहां मौजूद थे, जो पहले कांटेस्ट में सेलेक्ट होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
यह छह बच्चे प्रिंस एंड प्रिंसेस के ब्रांड एंबेसडर बनकर अपनी सफलता की कहानी को बयां करने के लिए चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पहुंचे। प्रिंस एंड प्रिंसेस किड्स हंट में वीडियो ऑडिशन किए जाएंगे। इसके बाद शूटिंग और ऑडिशंस करके स्क्रुटनी करके हरियाणा, पंजाब और ट्राइसिटी के किड्स को सेलेक्ट किया जाएगा। इसका फाइनल जुलाई में ट्राइसिटी में किया जाएगा। इसमें तीन कैटेगरी में प्रिंस एंड प्रिंसेज चुने जाएंगे। इसमें चार से सात, सात से दस और दस से पंद्रह वर्ष की कैटेगरी रखी गई है। इसमें साठ हजार रुपये का इनाम और डेढ़ लाख रुपये के गिफ्ट के साथ ही टीवी और शो के साथ एड फिल्म्स में भी मौका मिलेगा।
जुड़वा भाई बहन अवनी और अगम राणा के माता पिता ने बताया कि ऐसे टैलेंट हंट से किड्स का टैलेंट निखरता है। छोटे बच्चे भी किसी से कम नहीं है और पढ़ने के साथ एक्टिंग, मॉडलिंग, डांस के क्षेत्र में 5 से 12 साल के बच्चों के लिए भी संभावनाएं हैं। इस मौके पर मौजूद बच्चों में सबसे छोटे दो साल के ग्रहिल चौधरी किंग की वेशभूषा में सबसे अलग लग रहे थे।
विज्ञापन
यह बच्चे थे मौजूद
यथार्थ
अवनी राणा
अगम राणा
सियारा
विदिशा
ग्राहिल चौधरी