फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मैकेनिकल इंजीनियरिंग का एग्जाम देने नहीं पहुंचा कोई भी स्टूडेंट

मैकेनिकल इंजीनियरिंग का एग्जाम देने नहीं पहुंचा कोई भी स्टूडेंट

Mon, 10 Jun 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
मैकेनिकल इंजीनियरिंग का एग्जाम देने नहीं पहुंचा कोई भी स्टूडेंट
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने 25 पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए रविवार को एग्जाम कराया। इसके लिए 10838 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे, जिनमें से 9937 ने एग्जाम दिया। 901 स्टूडेंट गैर हाजिर रहे। हैरत ये है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग मैन्यूफैक्चरिंग टेकभनोलॉजी में 15 स्टूडेंट पंजीकृत थे, लेकिन एग्जाम देने एक भी नहीं पहुंचा। इस तरह पीयू के सामने अब इन सीटों को भरने की चुनौती है। जानकारों का कहना है कि इस कोर्स का संचालन इस साल होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

एलएलएम, एमएससी, एमकॉम, एमए जर्नालिज्म, एमए सोशल वर्क, एमएससी आनर्स, एमबीएसिट, एमटेक पॉलीमर, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, एमसीए, एमएससी जूलॉजी, एमकॉम बिजनेस इकॉनोमिक्स, एमए इकनॉमिक्स, एमए जियोग्राफी आदि कोर्सेज में दाखिले के लिए पीयू ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इनके एग्जाम कराने के लिए 11 सेंटर पीयू व चार सेंटर पंजाब में बनाए गए थे। परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होकर शाम साढ़े पांच बजे तक क्रमवद्ध तरीके से चली। एमएससी रसायन विज्ञान में सर्वाधिक स्टूडेंट 1706 शामिल हुए। इसी तरह एमएससी ऑनर्स स्कूल में 1146, एमएससी ऑनर्स बॉटनी 1001 और एमएससी ऑनर्स जूलॉजी में 1115 स्टूडेंट शामिल हुए। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एग्जाम में 15 छात्रों ने आवेदन किए थे ,लेकिन किसी के नहीं पहुंचने से पीयू को धक्का लगा। जानकारों का कहना है कि इन विद्यार्थियों का इंतजार किया गया लेकिन पहुंचे। गैर हाजिर के कारण माने जा रहे हैं कि इन्होंने दूसरी यूनिवर्सिटी या कॉलेजों में दाखिले ले लिए हैं। हालांकि पीयू का यह भी दावा है कि उन्होंने एग्जाम निर्धारित समय पर करवाया था ताकि विद्यार्थियों को अधिक इंतजार न करना पड़े। परीक्षा के दौरान डीयूआई प्रो. शंकरजी झा व कंट्रोलर प्रो. परविंदर सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सभी लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन


सेंटर ढूंढने में स्टूडेंट्स हुए परेशान
पीयू ने अपने साउथ और नॉर्थ कैंपस में 11 सेंटर बनाए थे। वहां तक पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स को परेशानी हुई। किस गेट से कौनसे विद्यार्थी प्रवेश करेंगे इसकी प्रोपर जानकारी नहीं थी। हालांकि पीयू प्रशासन ने समाचार पत्रों के जरिये विद्यार्थियों को यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed