फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आज 43 पार हो जाएगा तापमान, कल राहत के आसार

आज 43 पार हो जाएगा तापमान, कल राहत के आसार

Mon, 10 Jun 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
आज 43 पार हो जाएगा तापमान, कल राहत के आसार
चंडीगढ़। बढ़े तापमान से फिलहाल राहत नहीं मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। जिस तरह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, उसी तरह से रात के तापमान में बढ़त देखी गई है। शनिवार रात का तापमान 26.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है। तापमान 43 डिग्री के पार जा सकता है। राहत की बात यह है कि मंगलवार शाम या रात को मौसम में बदलाव आ सकता है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। हल्की बारिश हो सकती है और बादल भी छा सकते हैं। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 30 घंटे मौसम शुष्क रहने वाला है, जो लोगों के लिए परेशानी खड़ा सकता है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इससे धूप तेज रहेगी और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई कि बढ़े तापमान के दौरान घर से निकलने के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। अगले तीन दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाएगा। मंगलवार व बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित हरियाणा पंजाब को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 11 से 13 जून तक कई इलाकों में तेज आंधी व बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बढ़े तापमान में बरतें सावधानियां
-शरीर में पानी की कमी न होने दें
-जरूरी हो तभी दोपहर के वक्त निकलें
-खाद्य पदार्थ खाने से पहले हाथ जरूर धोएं
-तेज बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
-गर्मियों के दिनों में ढीले कपड़े पहनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed