{"_id":"5cfd6317bdec22078c370ecf","slug":"15601098403-panchkula-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर के समय मिले पानी, पुरानी पाइप लाइन भी बदली जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर के समय मिले पानी, पुरानी पाइप लाइन भी बदली जाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर 37 स्थित सामुदायिक केंद्र में मनीमाजरा में 24 घंटे पानी सप्लाई प्रोजेक्ट के लिए एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने प्रोजेक्ट को लेकर अपने सुझाव दिए। लोगों ने कहा कि सबसे पहले दोपहर में पानी मिलने की व्यवस्था की जाए। उसके लिए आवश्यक जर्जर पाइप लाइनों को भी बदला जाए। पाइप लाइन लीक होने पर गंदा पानी तो आता है साथ ही पानी की भी बर्बादी होती है। यह सबसे बड़ी समस्या है इसका निराकरण होना चाहिए।
क्षेत्र के पार्षद व पूर्व मेयर अरुण सूद ने लोगों से कहा कि आप लोगों के लिए यह प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। आप सभी के सुझाव जानने के लिए यह बैठक आयोजित की है। इस प्रोजेक्ट में फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी भी सहयोग कर रही है। इस प्रोजेक्ट में एनवारमेंटल एंड सोशल इंपैक्ट असिसमेंट संस्था भी अपना योगदान दे रही है। फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी (एफडीए) के अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान धूल और शोर न हो, साथ ही आसानी से पाइप लाइन घरों और दुकानों तक पहुंच जाए, इसके लिए अस्थायी खुदाई की जा रही है। लोगों ने कहा कि लीकेज को रोकना बहुत जरूरी है। इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी पाइप लाइनों को ठीक से चेक करें। वहीं पानी सप्लाई में भेदभाव न हो इसके लिए नियम बनाए जाएं। जिससे कि लोग शिकायत करें तो उसका बेहतर समाधान हो सके। इस मौके पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के डिप्टी मैनेजर साहिल कुमार, आरडब्ल्यूए के सदस्य देवाशीष पॉल, हिमांशु शेखर आदि ने लोगों को संबोधित किया।