फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गलत डाक्यूमेंट लगाकर पत्नी के नाम कराया घर, केस दर्ज

गलत डाक्यूमेंट लगाकर पत्नी के नाम कराया घर, केस दर्ज

Mon, 10 Jun 2019 12:34 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
गलत डाक्यूमेंट लगाकर पत्नी के नाम कराया घर, केस दर्ज
पंचकूला। बिना नियम घर के गलत डाक्यूमेंट बनाकर नाम कराए जाने के मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस एचएसवीपी के इस्टेट ऑफिसर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में इस्टेट ऑफिसर ने बताया कि मन्नत सिंह रेखी के पति सुरजीत सिंह रेखी की मौत 26 सितंबर 2011 को हुई थी। इसके बाद प्लॉट मन्नत रेखी के नाम पर 21 अक्तूबर 2011 को ट्रांसफर किया गया था और ट्रांसफर के दौरान लगे सभी डॉक्यूमेंट सुरजीत सिंह रेखी की मौत के बाद तैयार किए गए थे। इसमें सुरजीत सिंह रेखी की मौत के बाद के साइन मिले हैं। इसके बाद भी एक निजी बैंक की ओर से एनओसी दी गई थी। यह एनओसी लोन के पैसे के लिए दी गई थी। एचएसवीपी ने अपने स्तर पर जांच की। जांच के बाद किसी भी कर्मचारी की अनियमितता सामने नहीं आई है। इसके बाद एचएसवीपी के इस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने सेक्टर-5 थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इसमें पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामला धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले में गहनता से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, एचएसवीपी के इस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने बताया कि मामले में पति की मौत के बाद प्रॉपर्टी ट्रांसफर की गई है। इस मामले की पूरी जांच के लिए पुलिस को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed