फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गाड़ी के दरवाजे का लॉक तोड़कर उड़ाया लैपटॉप

गाड़ी के दरवाजे का लॉक तोड़कर उड़ाया लैपटॉप

Mon, 10 Jun 2019 12:34 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी के दरवाजे का लॉक तोड़कर उड़ाया लैपटॉप
पंचकूला। सेक्टर-11 घर के बाहर खड़ी कार से लैपटॉप चोरी हो गया। पुलिस दस दिन बाद केवल अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति कर रही है। चोरों ने गाड़ी का दरवाजा के लॉक तोड़कर सेल्स मैनेजर का लैपटॉप चोरी किया था। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-11 निवासी उदय बत्ता ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर रीजनल सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करता है। बीते 31 मई को कंपनी का काम पूरा करके रात को आठ बजे उदय बत्ता अपने घर आया। उसने कार अपने घर के बाहर खड़ी कर दी थी। कार में कंपनी का लैपटॉप रखा था। लैपटॉप की कीमत साठ हजार रुपये थी। एक जून को सुबह जब उदय बत्ता ऑफिस जाने को तैयार हुए थे तो उन्होंने बाहर आकर देखा कि उनकी कार के दरवाजे खुले हुए हैं और लैपटॉप गायब मिला। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की। लेकिन लैपटॉप नहीं मिला। इसके बाद उदय बत्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। जांच अधिकारी एएसआई रविंद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed