फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहीद भगत सिंह ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप 28 से

शहीद भगत सिंह ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप 28 से

Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप 28 से
पंचकूला। 33वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप (ब्वायज) आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की याद में की जा रही है। यह चैंपियनशिप एमसीए क्रिकेट ग्राउंड एंड क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला (हरियाणा) और आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी (पंजाब) में 28 मई से 31 मई तक होगी।
विज्ञापन

इस क्रिकेट चैंपियनशिप में नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात और 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश तमिलनाडु, हैदराबाद, चेन्नई, अंडमान निकोबार, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार और हरियाणा से 10 टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 12 टीमें हिस्सा लेने आ रही हैं। चैंपियनशिप आयोजन समिति की अध्यक्ष लतिका शर्मा के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य हमारे ग्रामीण, पिछड़े क्षेत्र की युवा पीढ़ी को नशे से दूर करना और ग्रामीण क्षेत्र के जूनियर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ इंटरनेशनल स्टेडियम, चंडीगढ़ (यूटी) और पंचकूला (हरियाणा) में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना है। आयोजन समिति सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों को अंडर-16 क्रिकेट टीमों, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात और भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाली क्रिकेट टीमों के सभी खिलाड़ियों के साथ शीर्ष श्रेणी की बोर्डिंग, लॉजिंग और परिवहन सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन


12 टीमों को 3 पूलों में बांटा
समिति मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर बेस्ट विकेट कीपर और मैन ऑफ द चैंपियनशिप, सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली अप-कमिंग क्रिकेटरों को पुरस्कार वितरित करेगी। कुल 12 टीमों को 3 पूलों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम चैंपियनशिप में न्यूनतम तीन लीग मैच खेलेगी। प्रत्येक पूल की सर्वश्रेष्ठ टीम सेमीफाइनल चरण के लिए क्वालीफाई करेगी। चैंपियनशिप का हर मैच 30 ओवर का होगा। लीग चैंपियनशिप में योग्य अंपायरों, स्कोरर, ऑनलाइन स्कोरिंग और अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed