फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रेड अलर्ट के कारण प्रशासन ने नहीं दी मेला लगाने की मंजूरी

रेड अलर्ट के कारण प्रशासन ने नहीं दी मेला लगाने की मंजूरी

Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
रेड अलर्ट के कारण प्रशासन ने नहीं दी मेला लगाने की मंजूरी
रेड अलर्ट में प्रशासन ने नहीं दी मेले की मंजूरी
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में 10 दिन से हो रही थी तैयारी, 24 घंटे में सामान समेटने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। अमृतसर के निरंकारी सत्संग घर में हुए ग्रेनेड हमले के बाद पूरे पंजाब में रेड अलर्ट घोषित किया गया। इसी के चलते पिछले 10 दिन से नेहरू स्टेडियम में चल रही मेले की तैयारियों को वीरवार सांय प्रशासन ने रोक दिया और 24 घंटे के अंदर सारा सामान समेटने के निर्देश भी दिए।इससे मेला संचालकों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं एसडीएम ने कहा कि राज्य में रेड अलर्ट के कारण सुरक्षा को देखते हुए ऐसे सार्वजनिक मेले को अनुमति नहीं दी जा सकती।
नेहरू स्टेडियम में गुरुपर्व के दिन लगाए जाने वाले मेले पर प्रशासन की ओर से अचानक प्रतिबंध लगा दिया। ठेकेदार को स्टेडियम में लगाए झूलों व अन्य स्टालों को 24 घंटों के भीतर निर्देश जारी किए। गुरुग्राम के मेला आयोजक विनय कुमार ने बताया उन्होंने नेहरू स्टेडियम में मेला लगाने के लिए प्रशासन से 13 नवंबर को मंजूरी मांगी थी। प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उन्होंने पिछले 10 दिन से मेले की तैयारियां शुरू कर दी और गगनचुंबी झूले आदि फिट कर दिए। इस मेले में पंजाबी साहित्य से जुड़ी कलाकृतियों के अलावा हस्तनिर्मित फर्नीचर व अन्य वस्तुओं के स्टाल लगाए जाने थे। उन्होंने बताया कि गत दिवस एसडीएम एनओसी न देते हुए नेहरू स्टेडियम खाली करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

इससे उनकी 10 दिन से की जा रही मेहनत बेकार हो गई। उन्होंने बताया कि मेले में झूले व स्टालें आदि लगाने के लिए पिछले 10 दिनों से करीब 200 मजदूर लगे थे। वीरवार देर शाम नगर परिषद के ईओ व थाना नंबर 1 के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर 24 घंटे में स्टेडियम खाली करने के निर्देश दिए। एसडीएम पूनम सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को अमृतसर में निरंकारी भवन पर हुए हमले के बाद राज्यभर में अलर्ट घोषित है। इसे देखते हुए शहर के बीचों बीच इतनी भीड़ एकत्र करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि बिना एनओसी आयोजकों ने मेले की तैयारियां शुरू क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed